फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police work process explained

Charkhi Dadri News: पुलिस की कार्यप्रणाली और नए कानूनों के बारे में जानकारी

Tue, 06 Aug 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 06 Aug 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Police work process explained
चरखी दादरी। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत सोमवार को एससीआर स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, तीन नए कानून, यातायात नियम, साइबर अपराध व नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

उपनिरिक्षक महेंद्र थाना सदर ने विद्यार्थियों को बताया कि पुलिस का कार्य सहयोग व सुरक्षा का है। उसी आधार पर पुलिस कार्य कर आमजन को सुरक्षा प्रदान करती है। यातायात के नियमों के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया गया कि 18 साल से पहले वाहन न चलाएं। जिनकी उम्र 18 साल हो गई है, वे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन

इसके अलावा बायीं लेन में चलने व यातायात के दूसरे नियमों का पालन अवश्य करें। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए बताया गया कि नशा नाश की जड़ है। किसी भी परिवार, समाज व देश के पतन का सबसे बड़ा कारण नशा है। जिस देश का युवा नशे की आगोश में आ जाता है, वह देश कभी उन्नति नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें इससे दूर रहने की शपथ दिलाई गई। साथ ही नशा करने वाले को इसे छोड़ने के लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं, उनसे आह्वान किया गया कि यदि उनके आसपास कोई नशीले पदार्थ बेचने का काम करता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। ताकि, ऐसे लोगों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed