{"_id":"6889117feec8551b8a0b74dc","slug":"police-will-increase-patrolling-during-the-festive-season-miscreants-will-be-in-trouble-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-141655-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: त्योहारी सीजन में गश्त बढ़ाएगी पुलिस, मनचलों की खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: त्योहारी सीजन में गश्त बढ़ाएगी पुलिस, मनचलों की खैर नहीं
विज्ञापन
सीएलजी और पुलिस-पब्लिक तालमेल समिति सदस्यों के साथ बैठक करते डीएसपी धीरज कुमार।
चरखी दादरी। एसपी अर्श वर्मा के निर्देशानुसार डीएसपी धीरज कुमार ने मंगलवार को पुलिस-पब्लिक तालमेल समिति और कम्यूनिटी लायजनिंग ग्रुप (सीएलजी) के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में बाजारों के अलावा अन्य क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाएगी। इस दाैरान मनचलों की खैर नहीं। बैठक का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता व पुलिस के बीच सहयोग को मजबूत कर अपराध नियंत्रण करना था।
बैठक में महिला सुरक्षा, असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने और पुलिस सुरक्षा बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि आगामी त्योहारों के दौरान शहर, कस्बों और गांवों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सभी थाना और चौकी प्रभारी, नाका व पीसीआर गश्त में सतर्क रहेंगे।
उन्होंने बताया कि पुलिस नाका इंचार्ज संदिग्ध वाहनों की कड़ी जांच करेंगे और आवारा व मनचले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। शहर की वाल्मीकि बस्ती में हाल ही में हुई वारदात के संदर्भ में डीएसपी ने कहा कि संदिग्ध स्थानों पर पुलिस की उपस्थिति बढ़ाकर ऐसी घटनाओं को रोकने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
गांवों में ई-लाइब्रेरी सुविधा की पहल
डीएसपी धीरज कुमार ने कमेटी सदस्यों को सुझाव दिया कि वे अपने कस्बों, गांव और वार्डों में युवाओं और बच्चों के लिए ई-लाइब्रेरी खोलवाएं। उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी से छात्र अपने ज्ञान का विस्तार कर सकेंगे, शोध कौशल विकसित कर सकेंगे और अपने शैक्षणिक प्रदर्शन को बेहतर बना सकेंगे।