फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police teams sealed the district by 52 checkpoints

Charkhi Dadri News: पुलिस टीमों ने 52 नाके लगाकर जिले को किया सील

Sat, 16 Mar 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 16 Mar 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Police teams sealed the district by 52 checkpoints
सीलिंग प्लान के तहत चरखी दादरी में काले रंग की स्कॉर्पियो की जांच करता पुलिसकर्मी। 
चरखी दादरी। आपात स्थित से निपटने और अपराधों की रोकथाम के लिए जिला पुलिस ने सीलिंग प्लान लागू किया है। इसके तहत शनिवार को 52 टीमों ने विशेष नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 66 वाहनों के चालान कर दो को जब्त किया गया।
विज्ञापन

एसपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने और अपराधों की रोकथाम के लिए जिला पुलिस मुस्तैद है। शनिवार को जिले में सीलिंग प्लान ए और बी लागू किया गया। इसकी सूचना मिलते ही 52 टीमें सक्रिय हो गईं और उन्होंने नाकाबंदी कर पूरे जिले को सील कर दिया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जिला पुलिस में तैनात अधिकतर पुलिसकर्मियों की नाकाें पर ड्यूटी लगाई गई। विभाग के सभी वाहनों ने भी सड़कों पर गश्त की। एसपी ने बताया कि पुलिस टीमों का सबसे अधिक फोकस काले रंग की स्कॉर्पियो पर रहा। काली फिल्म लगी स्कॉर्पियो समेत अन्य वाहनों के चालान कर फिल्म भी उतरवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सीलिंग प्लान का उद्देश्य जिला के आम नागरिकों को सुरक्षा का आभास करवाने के साथ अपराधों की रोकथाम और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना है। उन्होंने बताया कि पुलिस की उपस्थिति से आम आदमी के मन में पुलिस और कानून के प्रति विश्वास बढ़ता है और सड़क पर होने वाले अपराध भी रुकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed