{"_id":"6519a39d124123df120cef26","slug":"police-solved-7-incidents-of-cyber-crime-caught-14-criminals-13-from-other-states-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-7262-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पुलिस ने सुलझाईं साइबर क्राइम की 7 वारदात, 14 शातिर दबोचे, 13 दूसरे प्रदेशों के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पुलिस ने सुलझाईं साइबर क्राइम की 7 वारदात, 14 शातिर दबोचे, 13 दूसरे प्रदेशों के
विज्ञापन
चरखी दादरी। बढ़ते साइबर अपराध के मद्देनजर जिला पुलिस भी अलर्ट हो गई है। पिछले कुछ समय की बात करें तो जिला पुलिस ने साइबर क्राइम की 7 वारदात सुलझाई हैं जिनमें 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अहम बात ये है कि जो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं उनमें से 13 दूसरे प्रदेशों के हैं। इन आरोपियों के कनेक्शन, दिल्ली, उत्तर-प्रदेश और बिहार से भी जुड़े मिले हैं।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि वर्ष 2022 और 2023 में दादरी साइबर क्राइम थाने में कुल 23 मामले दर्ज किए गए। चरखी दादरी पुलिस द्वारा इनमें से सात मामले सुलझाए हैं। इन मामलों में पुलिस ने 13 आरोपी गिरफ्तार किए और एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया। इन मामलों में पुलिस ने 21 लाख 78 हजार रुपये की बरामदगी भी की।
जिला पुलिस ने सुलझाए साइबर क्राइम के ये मामले
1. काकड़ौली हट्ठी निवासी मनजीत कुमार ने क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर 1,01,946 रुपये की ठगी होने की शिकायत दी थी। 7 जुलाई 2023 को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 21 जुलाई को ही पानीपत के जलालपुर निवासी ललित उर्फ विक्की को काबू किया। इसके बाद दिल्ली के विष्णु गार्डन निवासी सागर गुप्ता और उत्तम नगर निवासी नीतिश वर्मा को 23 जुलाई को दिल्ली से गिरफ्तार कर राशि बरामद कर ली।
विज्ञापन
2. गांव चरखी निवासी राजेश ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर 63,280 रुपये की ठगी करने की शिकायत साइबर थाने में दी थी। पुलिस ने 7 अप्रैल 2023 को केस दर्ज कर जांच शुरू की। दो जून 2023 को पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के चखातल निवासी मोहित शर्मा और गोपाल को गिरफ्तार कर लिया था। उनसे साढ़े 26 हजार रुपये बरामद हुए। इसके बाद 28 जून को बैंबीपुर निवासी दुर्गेश और अंकित शर्मा को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर 31 हजार रुपये बरामद किए गए।
3. मूलरूप से झज्जर के खानपुर खुर्द निवासी और फिलहाल दादरी की विद्या विहार कॉलोनी निवासी महिला नीतू के क्रेडिट कार्ड से 81,038 रुपये का फ्रॉड हुआ था। पुलिस ने 7 अप्रैल 2023 को केस दर्ज किया था। इस संबंध में पुलिस ने 17 जून को उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के गांव धाय पोखर निवासी आरोपी रोहन कुमार को गिरफ्तार किया था। हालांकि गिरफ्तारी के बावजूद पुलिस उससे महज तीन हजार रुपये ही बरामद कर पाई थी।
4. हंसावास खुर्द निवासी सुदेश देवी की शिकायत पर पुलिस ने 23 मार्च 2023 को ठगी का केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि लोन दिलाने का झांसा देकर उससे 34,100 रुपये हड़पे गए थे। साइबर थाना पुलिस ने इस संबंध में बिहार के दरभंगा जिले के गांव दोधड़ा निवासी राघव को 29 मार्च को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। आरोपी से पुलिस ने सारी राशि बरामद कर ली थी।
5. वार्ड-8 निवासी नितिन ने खाते से 20 लाख का फ्रॉड होने की शिकायत पुलिस को दी थी। इसके आधार पर 14 दिसंबर 2022 को साइबर ठगी का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि फ्रॉड राशि बीसीपीएल कंपनी के खाते में डाली गई। पुलिस ने तत्काल इस राशि को होल्ड करवाकर शिकायतकर्ता के खाते में वापस डलवा दिए।
6. आदमपुर डाढी निवासी आमिर खान की शिकायत पर 22 नवंबर 2022 को साइबर थाने में केस दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि साइबर अपराधी ने उसे झांसे में लेकर 86,650 रुपये खाते में डलवा लिए। पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांव रैयरपुरा निवासी सचिन कुमार, मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के गांव अम्बापुरसा निवासी सूरज तोमर और आगरा निवासी ताज खान को गिरफ्तार कर उनसे 25200 रुपये की बरामदगी की थी।
7. गांव छपार निवासी प्रताप सिंह की शिकायत पर 25 अगस्त 2023 को साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि साइबर अपराधी ने उसे झांसे में लेकर रुपये डबल करने के नाम पर 85,499 रुपये की धोखाधड़ी की थी। इस मामले में दादरी साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सितंबर माह में राजस्थान से एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया और उससे 10 हजार रुपये बरामद किए गए।
वर्जन:
साइबर क्राइम के प्रति जिलावासी सजग और सतर्क रहें। पुलिस भी साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले कुछ दिनों में साइबर ठगी के मामले सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। लोगों से अपील है कि अपनी निजी और गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।