फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police seized 70 bottles of illicit liquor

Charkhi Dadri News: घर पर दबिश दे पुलिस ने जब्त की 70 बोतल अवैध शराब

Tue, 28 Jan 2025 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 28 Jan 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Police seized 70 bottles of illicit liquor
बौंदकलां। गांव सांवड़ में सोमवार को आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब बिक्री की सूचना पर दबिश दी और गांव निवासी सन्नी के घर से शराब बरामद की। हालांकि, आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने सफल रहा।
विज्ञापन

अब बौंदकलां थाना पुलिस ने आरोपी सन्नी पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार भिवानी आबकारी विभाग के निरीक्षक संजय कुमार की टीम सोमवार को गांव सांजरवास बस अड्डे पर तैनात थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि सांवड़ निवासी सन्नी अपने घर पर शराब की अवैध बिक्री करता है और फिलहाल वह घर पर ही बिक्री कर रहा है। इसके बाद टीम ने मौके पर दबिश दी तो आरोपी मौका पाकर घर से भाग गया। घर की तलाशी लेने पर छत से एक प्लास्टिक का कट्टा मिला। इसमें पुलिस टीम को 70 बोतल अवैध शराब मिली। बाद में पुलिस बरामदगी की रिपोर्ट तैयार करने लगी तो आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस टीम जब्त शराब को लेकर थाने पहुंची और यहां आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed