फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police recovered the stolen jewellery within 24 hours

Charkhi Dadri News: पुलिस ने 24 घंटे में किए चुराए गए गहने बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police recovered the stolen jewellery within 24 hours
पुलिस गिरफ्त में गहने चोरी करने का आरोपी शिवम।
चरखी दादरी। महम दवा लेने गए वार्ड 11 निवासी एक दंपती के घर से गहने चोरी करने मामले में पुलिस ने आरोपी को दबोचा है। आरोप शिवम उर्फ शिबड़ी दादरी शहर का रहने वाला है और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मकान से चोरी किए गए गहने बरामद कर लिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर भिवानी जेल में भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि शहर थाना पुलिस ने वार्ड-11 निवासी दासराम की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह वाल्मीकि बस्ती में रहता है। उसकी पत्नी बाला देवी की तबीयत ठीक नहीं थी तो एक मार्च को वह दवा दिलाने के लिए महम गया था। इस दौरान आते समय अपने बेटे विक्की के पास लाहली में रुक गए और 2 मार्च को घर के लिए रवाना हुए। शाम करीब 3 बजे तब वे घर पहुंचे तो उन्हें कमरों के ताले टूटे मिले।
विज्ञापन

इसके बाद अंदर जाकर देखा तो घर में संदूक का ताला भी तोड़ा हुआ था। सामान की जांच करने पर संदूक से सोने की चार अंगूठी, दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी कानों के टॉपस, एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी मुरकी, चांदी की दो जोड़ी पाजेब व दो हथफूल चोरी मिले। बाद में उन्होंने पड़ोस में सीसीटीवी की जांच की तो फुटेज में परिवार का ही शिवम उर्फ शिबड़ी चोरी कर बाहर जाता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी और पुलिस से मौके से सबूत एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed