फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police prepared grounds to fight drug addiction, youth are sweating in the morning and evening

Charkhi Dadri News: नशे से मुकाबले के लिए पुलिस ने तैयार किए मैदान, युवा सुबह-शाम बहा रहे पसीना

Mon, 08 Apr 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 08 Apr 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Police prepared grounds to fight drug addiction, youth are sweating in the morning and evening
 पुलिस विभाग की ओर से तैयार करवाए गए वॉलीबाल मैदान में अभ्यास करते युवा। स्रोत: पुलिस विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। युवाओं को अपराध और नशा से दूर रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस की ओर से शुरू की गई मुहिम रंग लाने लगी है। युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करने के लिए अब तक जिला पुलिस की ओर से चिह्नित 55 गांवों और 10 वार्डाें में खेल मैदान तैयार करवाए जा चुके हैं। इन मैदान में युवा सुबह-शाम पसीना बहा रहे हैं। खास बात ये है कि काफी संख्या में ऐसे युवा हैं जो पहले नशे की जद में थे, लेकिन अब वो इससे तौबा कर चुके हैं।
एसपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के आदेशानुसार जिला पुलिस की ओर से युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों से जोड़ने के लिए लगातार खेल गतिविधियां भी करवाई जा रही हैं। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस एसपीओ यानी स्पेशल पुलिस अधिकारी खेल प्रशिक्षक की भूमिका निभा युवाओं के खेल कौशल को निखारने में लगे हैं। उन्होंने खेल के मैदान युवाओं के हाथों ही तैयार करवाए हैं और चिह्नित गांवों के युवाओं को उनकी रुचि अनुसार ही खेल का अभ्यास करवाया जा रहा है।
विज्ञापन



खेल की बारीकियों के साथ नशे के दुष्प्रभाव की दे रहे जानकारी
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि एसपीओ सुबह-शाम युवाओं को खेल की बारीकियां सिखाते हैं। साथ ही वो युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी भी दे रहे हैं। कई युवा ऐसे हैं जो पहले नशा करते थे, लेकिन प्रेरणा व सहयोग पाकर वो नशा छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







युवा शक्ति को सही दिशा दिखाने के उद्देश्य से ये मुहिम शुरू की गई थी जिसके अब सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। अब तक 55 गांवों और 10 वार्डाें में खेल मैदान तैयार करवाए जा चुके हैं, जिनमें सैकड़ों युवा सुबह-शाम अभ्यास कर रहे हैं। - पूजा वशिष्ठ, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed