फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police launched a search operation in search of drug smugglers

Charkhi Dadri News: नशा तस्करों की तलाश में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

Sun, 08 Jun 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 08 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police launched a search operation in search of drug smugglers
झुग्गी में महिला से पूछताछ करते हुए कर्मचारी। 
चरखी दादरी। जिले में नशीले पदार्थों व नशा तस्करों की तलाश के लिए निरंतर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को जिले के सभी थानों व पुलिस यूनिटों ने विभिन्न स्थानों पर नशीले पदार्थों, उनका सेवन करने वाले व्यक्तियों व नशा तस्करों की धर-पकड़ के लिए सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व व्यापार में लिप्त लोगों को पकड़ने के लिए जिला पुलिस अभियान चला रही है। पुलिस कर्मचारियों ने रविवार को गांव रावलधी, चरखी, बौंदकला व जेवली व लोहारू चौक दादरी के पास बनी झुग्गियों में दबिश दी।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी संदिग्धों को चिह्नित कर उनके ठिकानों की बारीकी से जांच की और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध शराब या अन्य कोई नशा करने वालों, संदिग्ध लोगों और अपराधियों की धर-पकड़ पर जोर दिया। पुलिस ने संदिग्ध दिखने वाले लोगों और आमजन से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश कुमार ने बताया कि जिले को नशामुक्त करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। यदि कोई व्यक्ति नशा करते हुए या नशीले पदार्थ बेचता पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से पुलिस से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed