{"_id":"65d77f618a6996e0ea070e3a","slug":"police-is-also-investigating-the-attack-on-chandrabhan-from-the-angle-of-gang-war-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-113973-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गैंगवार के एंगल से भी चंद्रभान पर हुए हमले की जांच कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गैंगवार के एंगल से भी चंद्रभान पर हुए हमले की जांच कर रही पुलिस
Thu, 22 Feb 2024 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 22 Feb 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। हुई निवासी चंद्रभान पर हुए जानलेवा हमले की जांच पुलिस गैंगवार के एंगल से भी कर रही है। घायल चंद्रभान फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन है। बाढड़ा थाना पुलिस बदमाशों और उनकी ओर से वारदात में इस्तेमाल की गई पशु एंबुलेंस का पता लगाने में जुटी है।
गांव हुई निवासी चंद्रभान मंगलवार देर रात्रि अपने घर के सामने बैठे हुए था। इसी दौरान उसके पास पशु एंबुलेंस आकर रुकी। जब तक वह कुछ समझ पाता, उससे पूर्व ही उसमें से तीन युवकों ने उतरकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली चंद्रभान के पेट पर लगी और वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा। हमलावार मौके से फरार हो गए। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। बाढड़ा थाना पुलिस टीम ने फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इसे पुरानी रंजिश से भी जोड़कर देख रही है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि जल्द ही पुलिस आरोपियों तक पहुंचकर उनको गिरफ्तार कर लेगी।