{"_id":"65a1aba014d514cd3305eccb","slug":"police-gave-notice-to-protesters-got-support-from-former-minister-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-12035-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने दिया नोटिस, पूर्व मंत्री का मिला समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने दिया नोटिस, पूर्व मंत्री का मिला समर्थन
Sat, 13 Jan 2024 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 13 Jan 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
धरनास्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान अपनी बात रखते हुए।
चरखी दादरी। फर्जी मुठभेड़ और 10 लाख की रिश्वत मामले में कार्रवाई की मांग के लिए शिकायतकर्ता पक्ष का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने धरनास्थल पर पहुंचकर शिकायतकर्ता पक्ष से मामले से जुड़ी जानकारी ली। पूर्व मंत्री ने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच जरूरी है।
धरनास्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री को शिकायतकर्ता पक्ष ने पुलिस के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सुनाई। रिकॉर्डिंग सुनने के बाद सतपाल सांगवान ने आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि यदि दो दिन में कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो वे स्वयं धरने पर बैठ जाएंगे। धरनास्थल के बाद पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान एसपी से मुलाकात करने भी पहुंचे।
वहीं, अधिवक्ता संजीव तक्षक ने बताया कि डीएसपी अशोक कुमार धरने पर पहुंचे और अधिवक्ता विरेंद्र डुडी व संजय साहू को नोटिस दिया। इसमें गृहमंत्री अनिल विज के पुतले की अंतिम यात्रा न निकालने की बात कही गई। संजीव तक्षक ने बताया कि धरनारत अधिवक्ताओं व शिकायतकर्ता पक्ष की ओर से पुतले की अंतिम यात्रा निकालने की कोई घोषणा नहीं की गई है। तक्षक ने बताया कि डीएसपी अशोक कुमार ने जो नोटिस दिया है वह धरने को कमजोर करने की साजिश है। तक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन चाहे कितने ही हथकंडे अपना ले किंतु आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक निष्पक्ष जांच न हो। जब तक दोषी पुलिस कर्मचारियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी वे अपने कदम पीछे नहीं खींचेंगे और धरना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
- ये भी पहुंचे धरनास्थल पर
धरनास्थल पर डाॅ. ओमप्रकाश, कांग्रेस दादरी हलका प्रधान बलजीत फौगाट, कबूल सिंह राणा, नवीन बखेता, जेपी प्रधान, चंद्रभान जाखड़ आदि पहुंचे। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे न्याय की अंतिम लड़ाई तक उनके साथ है।