फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police engaged in distribution of fertilizers, crime graph increased: Hooda

खाद बंटवाने में लगी रही पुलिस, बढ़ा अपराध का ग्राफ : हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police engaged in distribution of fertilizers, crime graph increased: Hooda
चरखी दादरी। पुलिस को जनता की सुरक्षा करने की जगह कई स्थानों पर खाद बंटवाने के काम में सरकार लगा रही है, जिसके कारण इन दिनों अपराध का ग्राफ तेजी से ऊपर बढ़ा है। सरकार ने जो आंकड़े विधानसभा में बताए हैं उनके मुताबिक प्रदेश में हर रोज पांच रेप, 9 अपहरण, चार हत्या और अनगिनत चोरी, लूट, डकैती व फिरौती की वारदातें हो रही हैं। यह बात राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कही।
विज्ञापन

वे कार्यकर्ताओं से मिलने वीरवार को दादरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गठबंधन सरकार पर तंज कसा। हुड्डा ने कहा कि सरकार को अविलंब किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को बुआई सीजन पर किल्लत और खरीद सीजन पर जिल्लत ही देती है। प्रदेशभर में खाद किल्लत से किसान त्रस्त हैं और सरकार की नजरअंदाजी के चलते उन्हें खाद के लिए घंटों तक कतारों में लगना पड़ रहा है। इस मौके पर अनिल धनखड़, धर्मेंद्र सांगवान, संदीप खरकिया, धीरज सिंह, भूपेंद्र सांगवान, अमन असावरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed