फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police department won in volleyball and Charkhi's team won in tug of war

Charkhi Dadri News: वॉलीबाल में पुलिस विभाग तो रस्साकसी में चरखी की टीम जीती

Sun, 07 May 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 07 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Police department won in volleyball and Charkhi's team won in tug of war
चरखी में आयोजित रस्साकसी मुकाबले के दौरान जोर लगाती टीम।
चरखी दादरी। जनता और पुलिस के बीच की दूरी खत्म करने के लिए जिला पुलिस की ओर से लगातार सराहनीय पहल की जा रही है। घर-घर जाकर बुजुर्गों से हालचाल जानने की मुहिम के बाद जिला पुलिस ने खेल स्पर्धा की शुरुआत भी की है। इसके तहत चरखी गांव में पुलिस विभाग और ग्रामीणों के बीच खेल स्पर्धाएं करवाई गईं। वॉलीबाल में पुलिस विभाग तो रस्साकसी में चरखी की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

आमजन से तालमेल बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग की पहल और चरखी पंचायत के सहयोग से खेल स्पर्धा करवाई गई। स्पर्धा का शुभारंभ एसपी नितिका गहलोत ने किया जबकि विजेताओं को सम्मानित कर स्पर्धा का एसपी ने समापन किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि खेल स्पर्धा पुलिस विभाग और चरखी की टीम के बीच हुई। वॉलीबाल मैच में पुलिस विभाग की टीम ने 14 अंकों से जीत हासिल की। प्रवक्ता ने बताया कि रस्साकसी मुकाबले में बाजी चरखी की टीम के हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नितिका ने कहा कि गांव के नौजवानों, युवाओं व बच्चों को नशे और अपराध से दूर रखना जरूरी है। गांव के बुजुर्ग बच्चों और युवाओं को समझाएं कि नशा और अपराध बर्बादी के रास्ते हैं। युवाओं को अपना ध्यान पढ़ाई व खेलकूद में लगाना चाहिए, जिससे देश का विकास हो और देश का भविष्य सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों को प्रेरित करना चाहिए कि वे पढ़कर बड़े अधिकारी, बिजनेसमैन बनें और अपने गांव, क्षेत्र व देश का नाम रोशन करें।
- युवाओं से की गैंगस्टर्स से दूर रहने की अपील
पुलिस अधीक्षक ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आजकल सोशल मीडिया पर गैंगस्टर बच्चों व युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। ऐसे में उनसे दूर रहें और अपना समय पढ़ाई और खेल में लगाएं। उन्होंने बच्चों को कहा कि वे बाजार के फास्टफूड को छोड़कर दूध, दही, घी आदि का सेवन करें।
वर्जन::
पुलिस और आमजन के बीच का फासला खत्म करने के लिए गांव चरखी में खेल स्पर्धा करवाई गई। इसमें पंचायत और गांव के मौजिज लोगों का पूरा साथ मिला। जिले में ये पहला प्रयास था जो असरदार रहा। आगे भी विभाग ये मुहिम जारी रखेगा।

-नितिका गहलोत, एसपी, चरखी दादरी

चरखी गांव से पुलिस विभाग की ओर से शुरू की गई पहल सराहनीय है। यह बहुत अच्छा प्रयास है जो जनता और पुलिस के बीच की दूरी खत्म करेगा। सभी पंचायतों तक अगर ये मुहिम पहुंचती है तो इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
-भूपेंद्र सिंह, सरपंच, चरखी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed