{"_id":"64d920e04359b75eb60c9e3b","slug":"police-constable-dies-in-road-accident-case-registered-against-trolley-driver-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-4607-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सड़क दुर्घटना में पुलिस जवान की मौत, ट्राॅला चालक के विरुद्ध मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सड़क दुर्घटना में पुलिस जवान की मौत, ट्राॅला चालक के विरुद्ध मामला दर्ज
Sun, 13 Aug 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव घिकाड़ा निवासी हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल राजेश की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में ट्राॅले ने कार को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्राॅला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान पर ट्राॅला चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
हरियाणा पुलिस का जवान 46 वर्षीय राजेश इस समय भौंडसी में तैनात था। हाल ही में छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। शनिवार रात को वह अपने चचेरे भाई संदीप के साथ किसी घरेलू कार्य से बाढड़ा जा रहा था। जब कार गांव बिरही कलां के पास स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची तो सामने से आ रहे ट्राॅले से उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसे में राजेश व संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। संदीप ने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल चरखी दादरी पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद राजेश को मृत घोषित कर दिया जबकि संदीप को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। पुलिस ने संदीप के बयान पर अज्ञात ट्राॅला चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।