{"_id":"6697fd7766efb17bc00bd78c","slug":"police-conducted-a-search-operation-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-120590-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: वाल्मीकि बस्ती में सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए पुलिस ने चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: वाल्मीकि बस्ती में सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
Wed, 17 Jul 2024 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 17 Jul 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
वालमीकि बस्ती चरखी दादरी में युवाओं से बातचीत करतीं एसपी पूजा वशिष्ठ।
चरखी दादरी। वाल्मीकि बस्ती और गोशाला क्षेत्र में बढ़े अपराध के मद्देनजर बुधवार को एसपी पूजा वशिष्ठ स्वयं सड़कों पर उतरीं। क्षेत्र में उन्होंने विशेष नाके लगवाकर यहां से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच करवाई जबकि संदेह के आधार पर लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस के एक घंटे के सर्च अभियान से अपराधी किस्म के लोगों में हड़कंप मचा रहा।
शाम करीब छह बजे एसपी पूजा वशिष्ठ पहले गोशाला चौक क्षेत्र पहुंचीं। यहां उन्होंने नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि आवारा व अपराधी किस्म के युवकों पर विशेष नजर रखें और तत्काल कार्रवाई करें। इसके बाद एसपी वाल्मीकि बस्ती पहुंची और वहां लोगों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। इसके मद्देनजर क्षेत्र के मौजिज लोग भी युवाओं को समझाए कि वो अपराध और नशे के चंगुल में न फंसे।
वहीं एसपी के निर्देशों पर पुलिसकर्मियों ने वाल्मीकि बस्ती स्थित एक दुकान की तलाशी भी ली। एसपी को बस्ती में कुछ युवक मिले जिन्हें रुकवाकर पूछताछ की गई। इसके बाद एसपी ने शहर थाना प्रभारी सुनील कुमार को उक्त युवकों के साथ घर भेजा।
विज्ञापन
पुलिस ने एक घंटे तक घर की ली तलाशी
एसपी के निर्देशों पर पुलिस जवानों ने वाल्मीकि बस्ती स्थित एक घर की तलाशी ली। इस घर में तीन-चार युवक मौजूद मिले और उन सभी के कपड़ों की भी तलाशी ली गई। हालांकि इस दौरान कुछ संदेहजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।
रूटीन में वाल्मीकि बस्ती क्षेत्र से शिकायतें मिलती हैं और इसके मद्देनजर यहां नाकाबंदी कर विशेष चेकिंग की गई। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह की मुहिम चलाई जाएगी और आवारा व अपराधी किस्म के लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - पूजा वशिष्ठ, एसपी, चरखी दादरी।