फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police checks continued through the night; 112 vehicles searched

Charkhi Dadri News: रातभर चली पुलिस की चेकिंग, 112 वाहनों की तलाशी

Sun, 11 Oct 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 11 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Police checks continued through the night; 112 vehicles searched
वाहनों की जांच करती पुलिस टीम।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के तहत अपराध, अवैध नशे और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चरखी दादरी पुलिस ने 9 और 10 अक्तूबर की रात शहर के रोहतक चौक पर विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान की कमान डीएसपी साहिल ढिल्लों ने संभाली। नाका प्रभारी इंस्पेक्टर युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में 16 जवानों की टीम ने रातभर नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की।
विज्ञापन


अभियान के दौरान पुलिस टीम ने रोहतक चौक से गुजरने वाले 112 वाहनों को रोककर उनकी जांच की। इसके अलावा देर रात बिना किसी स्पष्ट कारण के घूम रहे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई और उनके रिकॉर्ड की पुष्टि की गई। अचानक हुई नाकाबंदी के चलते चौक पर पुलिस की सक्रियता बनी रही।
विज्ञापन

डीएसपी साहिल ढिल्लों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को सतर्कता बरतने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गों पर आने-जाने वाले वाहनों और व्यक्तियों पर नजर रखी जाए, ताकि नशा तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने आमजन से भी अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए वाहन चालकों से देर रात यात्रा के दौरान पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के जरूरी दस्तावेज साथ रखने तथा जांच के दौरान पुलिसकर्मियों का सहयोग करने को कहा है। साथ ही, किसी भी लावारिस वस्तु, संदिग्ध वाहन या व्यक्ति की जानकारी तुरंत डायल-112 अथवा नजदीकी थाने में देने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed