फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   12 passenger trains cancelled; thousands of passengers face increased inconvenience

Charkhi Dadri News: 12 सवारी गाड़ियां रद्द, हजारों यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Sun, 11 Oct 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 11 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
12 passenger trains cancelled; thousands of passengers face increased inconvenience
चरखी दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची जयपुर-भटिंडा में चढ़ते यात्री।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में विभिन्न रेलखंडों पर ट्रेनों के संचालन में बदलाव और कुछ गाड़ियों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भिवानी-मथुरा, श्रीगंगानगर-दिल्ली सहित करीब 12 सवारी गाड़ियों के रद्द रहने से चरखी दादरी और आसपास के क्षेत्रों से रेवाड़ी, दिल्ली, भिवानी मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

बीकानेर रेलवे मंडल की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाली व दिल्ली से आने वाले सवारी गाड़ियों को अचानक रद्द करने से हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे की ओर से 9 अक्टूबर शाम 4 बजे से 10 अक्तूबर रात 12 बजे तक कुछ ट्रेनों का संचालन रद्द करने और कुछ गाड़ियों को निर्धारित मार्ग पर नहीं चलाए जाने की सूचना जारी की गई थी। इससे दैनिक यात्रियों के साथ दिल्ली और अन्य शहरों में जरूरी काम से जाने वाले लोगों की यात्रा योजना प्रभावित हुई।
विज्ञापन

रेलवे की इस व्यवस्था का असर उन यात्रियों पर अधिक पड़ा जो नियमित रूप से नौकरी, कारोबार, शिक्षा और अन्य कामकाज के लिए रेल सेवा पर निर्भर रहते हैं। सवारी रेल गाड़ियां रद्द होने से जहां यात्रियों को आर्थिक नुकसान वहन करना पड़ा वहीं मानसिक पीड़ा का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख गाड़ियों के रद्द होने से बढ़ी मुश्किलें
रद्द रहने वाली प्रमुख गाड़ियों में ट्रेन संख्या 14725 भिवानी-मथुरा और ट्रेन संख्या 15308 श्रीगंगानगर-दिल्ली सहित अन्य सवारी ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे के जारी आदेश में ट्रेन संख्या 15308 श्रीगंगानगर से तिलक ब्रिज, 14727 श्रीगंगानगर से तिलक ब्रिज, 14738 तिलक ब्रिज से भिवानी और 14737 भिवानी से तिलक ब्रिज के बीच चलने वाली गाड़ियों को रद्द किया गया। इसके अलावा हिसार-दिल्ली, हिसार-नई दिल्ली और नई दिल्ली-हिसार रूट की कुछ गाड़ियों का संचालन भी प्रभावित रहा। कुछ ट्रेनें रैक उपलब्ध नहीं होने के कारण रद्द की गईं।
इन गाड़ियों के नहीं चलने से यात्रियों को समय पर वैकल्पिक साधन तलाशने पड़े। ट्रेन से सफर करने वाले कई यात्रियों के लिए बसों में जगह मिलना और समय पर गंतव्य तक पहुंचना चुनौती बन गया। जिन लोगों को दिल्ली में निर्धारित समय पर पहुंचना था, उन्हें अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय और खर्च का इंतजाम करना पड़ा।

बसों और निजी वाहनों पर बढ़ा निर्भरता का दबाव
रेल सेवा बाधित होने के कारण दादरी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को हरियाणा रोडवेज और अन्य बस सेवाओं पर निर्भर रहना पड़ा। इसके अलावा कई लोगों ने निजी वाहनों और अन्य उपलब्ध साधनों से सफर किया। रोजाना रेल से आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए अचानक हुए इस बदलाव ने दिनचर्या को प्रभावित किया।


वर्सन:
गाड़ियां रद्द होने संबंधी हमारे पास बीकानेर मंडल से पत्र प्राप्त हुआ था। इसके अनुसार ही रेल गाड़ियाें का संचालन हुआ है। 11 अक्तूबर से सभी गाड़ियां अपने निर्धारित समय अनुसार चलेंगी।--कामनी सिंह चौहान, स्टेशन अधीक्षक दादरी रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed