फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   police checked vehicles

Charkhi Dadri News: नाकों पर पुलिस सुरक्षा, एक जगह 10 से 15 जवान

Sun, 11 May 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 11 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
police checked vehicles
 शहर के रावलधी चौक नाका पर वाहन की जांच करते तैनात पुलिस जवान । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जिला पुलिस ने शहर और बाहरी क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। इसके तहत प्रत्येक नाके पर 10 से 15 पुलिस जवान तैनात किए हैं। अतिरिक्त पुलिस कर्मचारी सघन अभियान चलाकर वहां से गुजरने वाले वाहनों व लोगों की जांच कर रहे हैं। वहीं, संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
चरखी दादरी शहर में अलग-अलग जिलों से लोग आते हैं। इसके अलावा, शहर के लोगों का भी किसी न किसी कार्यवश उपरोक्त शहरों में आना-जाना होता है। ऐसे में अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने आमजन की सुरक्षा को सुनिश्चित करने, किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने, सक्रिय बदमाशों व असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए सुरक्षा बढ़ाई है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में ऑपरेशन सिंदूर के बाद किसी प्रकार के अफवाह में कोई अप्रिय घटना न हो, इसलिए पुलिस सीमावर्ती क्षेत्रों से लेकर अंदरूनी जगहों पर सतर्कता बढ़ाकर आमजन को जागरूक कर रही है। पुलिस शहर में जगह-जगह लगे सीसीटीवी से निगरानी भी रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed