फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police broke the door of the room and recovered 3.37 kg opium and 5.670 kg hashish.

Charkhi Dadri News: कमरे का दरवाजा तोड़ पुलिस ने बरामद की 3.37 किलो अफीम और 5.670 किलो चरस

Thu, 24 Oct 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 24 Oct 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Police broke the door of the room and recovered 3.37 kg opium and 5.670 kg hashish.
चरखी दादरी। निमली गांव स्थित एक खेत में बने कमरे से स्पेशल स्टाफ टीम ने 9.04 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किए। कमरे से 3.370 किलोग्राम अफीम और 5.670 किलोग्राम चरस बरामद हुई। इस संबंध में तस्कर प्रदीप के खिलाफ सदर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार शाम स्पेशल स्टाफ प्रभारी एसआई दिलबाग सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि निमली निवासी प्रदीप मादक पदार्थ तस्कर है। वो काफी मात्रा में अफीम और चरस लेकर आया हुआ है और इसे उसने खेत में बने कमरे में छिपाकर रखा हुआ है। सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ टीम ने निमली गांव स्थित प्रदीप के खेत में दबिश दी।
विज्ञापन

खेत में पुलिस टीम को प्रदीप का पिता सतबीर हाजिर मिला जबकि कमरे पर ताला जड़ा मिला। खेत में मौजूद मिले सतबीर ने एसआई दिलबाग सिंह को बताया कि कमरे पर लगे ताला की चाबी उसके बेटे प्रदीप के पास है। इसके बाद पुलिस ने राजपत्रित अधिकारी के तौर पर कराधान निरीक्षक मुकेश कुमार को मौके पर बुलाया। इसके बाद तस्कर प्रदीप के पिता सतबीर और राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में पुलिस टीम कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई और मादक पदार्थ बरामद कर लिए। हालांकि तस्कर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 पॉलिथीन में अफीम तो 8 में मिली चरस : पुलिस टीम जब ताला तोड़कर कमरे के अंदर पहुंची तो वहां फौजी रंग का एक बैग मिला। जब बैग को खोलकर चेक किया गया तो इसमें से 5 अफीम से भरी पॉलिथीन बरामद हुईं। इतना ही नहीं इसी बैग में एक प्लास्टिक का कट्टा मिला जिसमें से 8 पैकेट चरस के बरामद हुए। चरस का एक पैकेट आधा व एक थोड़ा सा कटा मिला जबकि बाकी पैकेट खाकी टेप लगाकर पैक किए मिले।
दो टीमें आरोपी की तलाश में दे रही दबिश : निमली निवासी तस्कर प्रदीप फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed