फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police arrived on information about the marriage of a minor

Charkhi Dadri News: नाबालिग की शादी की सूचना पर पहुंची पुलिस

Tue, 26 May 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 26 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police arrived on information about the marriage of a minor
चरखी दादरी। शहर के महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप झुग्गी में रहने वाली एक नाबालिग किशोरी की शादी की सूचना पर पुलिस टीमें दौड़ीं। हालांकि पूछताछ में सामने आया कि शादी के बजाय रिश्तेदार इकट्ठा हुए थे और सगाई की रस्म निभाने वाले थे लेकिन पुलिस के पहुंचने पर यह रस्म भी नहीं निभाई गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि स्थानीय महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप झुग्गी में एक किशोरी की शादी की तैयारी की जा रही है और इसके लिए बाहर से भी कुछ लोग आए हुए हैं जिस पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच व पूछताछ में सामने आया कि यहां किशोरी की सगाई की तैयारी की जा रही है। लेकिन पुलिस के पहुंचने पर उन्होंने सगाई से भी इंकार कर दिया।
विज्ञापन

दादरी सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि नाबालिग की शादी की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी लेकिन वहां सगाई की बात सामने आई और टीम पहुंचने पर सगाई की रस्म भी नहीं निभाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed