{"_id":"5efb710a8ebc3e4336017638","slug":"police-arrested-two-accused-in-sanjay-murder-case-charkhidadri-news-rtk561887532","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
घिकाड़ा निवासी संजय हत्याकांड के दो आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी घिकाड़ा गांव के रहने वाले हैं। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने सात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया था और फिलहाल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है।
गौरतलब है कि गत 14 जून की रात बोलेरो कैंपर में सवार होकर आए कुछ युवकों ने घर से बुलाने के बाद घिकाड़ा निवासी संजय पर हमला कर दिया था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसे रोहतक रेफर किया गया था। 19 जून की सुबह उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसके भाई के बयान पर सात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केसब दर्ज कर लिया था। गत 19 जून की शाम ही परिजनों और घिकाड़ा के ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर उतर आए थे। शव सिविल अस्पताल ले जाने पर कुछ उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर पथराव भी किया था जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हुए थे जबकि डीएसपी और सिटी थाना एसएचओ समेत तीन पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए थे। इस संबंध में पुलिस ने करीब 16 नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला भी दर्ज किया था। सदर थाना प्रभारी नरेंद्र दहिया ने बताया कि संजय हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों बंटू और आशिष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी घिकाड़ा गांव के रहने वाले हैं और मर्डर के कारणों का खुलासा करने के लिए उनसे पूछताछ जारी है।
- एसपी ने गठित की थीं सात टीमें
संजय हत्याकांड के तूल पकड़ने के बाद एसपी बलवान सिंह राणा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सात टीमें गठित की थीं। इनमें से सदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने दो आरोपियों को रिगफ्तार किया है। दोनों आरोपी घिकाड़ा गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
-------------
वर्जन::
संजय हत्याकांड के आरोपी बंटू और आशिष को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
नरेंद्र दहिया, सदर थाना प्रभारी
-----------------------------------------
---------------------------------------
महोदय जी, 20 और 21 जून के संस्करण में प्रकाशित खबरों की पीडीएफ भी लगा सकते हैं।