{"_id":"68a1d4c242fb18ec4a0e8de7","slug":"police-arrested-three-accused-in-aniket-murder-case-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिकेत हत्याकांड: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, तीन आरोपियों को दबोचा, चार अब भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिकेत हत्याकांड: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, तीन आरोपियों को दबोचा, चार अब भी फरार
Sun, 17 Aug 2025 06:40 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी चरखी दादरी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 17 Aug 2025 06:40 PM IST
सार
अनिकेत हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अनिकेत पर चाकूओं से हमला किया गया था। रोहतक पीजीआई में इलाज के बाद 16वें दिन अनिकेत की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
अनिकेत हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
विस्तार
वाल्मीकि बस्ती निवासी अनिकेत हत्याकांड के तीन आरोपियों को दादरी सीआईए ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सुंदर और अजय झज्जरी वाल्मीकि नगर के जबकि सुधांशु कबीर नगर का रहने वाला है। उन्हें कोर्ट के आदेश अनुसार पुलिस ने जेल भेज दिया है।
बता दें कि एक अगस्त को दादरी पब्लिक स्कूल के समीप वाल्मीकि बस्ती निवासी अनिकेत पर चाकूओं से हमला किया गया था। इसके बाद वह 16 दिन तक रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन रहा और शनिवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके बयान पर पहले हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था, लेकिन अब हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि सात आरोपियों में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और चार आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।