फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police arrested accused of Haris' murder in Dadri, on 2-day remand

Dadri: हरिश के हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 दिन के रिमांड पर; 9 दिसंबर को लड़ाई-झगड़े में लगी थी चोट

Tue, 31 Dec 2024 02:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 31 Dec 2024 02:36 PM IST
सार

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि 30 दिसंबर को पीएसआई हरेंद्र की टीम ने आरोपी सन्नी उर्फ कोलहू को काबू कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वो हरीश के साथ बैठकर शराब पी रहा था।

विज्ञापन
Police arrested accused of Haris' murder in Dadri, on 2-day remand
अटेला कलां चौकी पुलिस की गिरफ्त में हरीश हत्याकांड का आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी-दादरी के अटेला खुर्द निवासी हरीश हत्याकांड के आरोपी को अटेला कलां चौकी पुलिस टीम ने दबोच लिया है। आरोपी सन्नी उर्फ कोलहू अटेला खुर्द का ही रहने वाला है और उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब पीते वक्त उनके बीच विवाद हो गया था और उसी दौरान मारपीट में हरीश को चोटें लगी थीं।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि हमले में हरीश घायल हो गया था। इसके बाद अटेला कलां चौकी पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए थे। बयान में उसने बताया था कि 9 दिसंबर 2024 को वो कालू के साथ बस स्टैंड अटेला खुर्द से गांव आ रहा था। जो गांव में हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो उन्हें सन्नी उर्फ कोलहू व कुछ अन्य लोग खड़े थे। उन्होंने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने उसके बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। वहीं, 21 दिसंबर को हरीश की मौत हो गई थी जिसके बाद अटेला कलां चौकी पुलिस ने हत्या की धारा भी जोड़ दी थी।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि 30 दिसंबर को पीएसआई हरेंद्र की टीम ने आरोपी सन्नी उर्फ कोलहू को काबू कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वो हरीश के साथ बैठकर शराब पी रहा था और उसी दौरान उनका झगड़ा हुआ। उसके बाद हरीश वहां से घर चला गया था और 12 दिसंबर को वो गोपी सीएचसी में भर्ती हुआ था। वहां से पहले दादरी नागरिक अस्पताल और फिर रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed