{"_id":"6793c69d4d22b0f73209a1ad","slug":"police-alert-for-republic-day-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-130536-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस सतर्क, चप्पे-चप्पे पर निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस सतर्क, चप्पे-चप्पे पर निगरानी
Fri, 24 Jan 2025 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 24 Jan 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
एसपी अर्श वर्मा ने दिए सुरक्षा प्रबंध चाक-चौबंद करने के आदेश, 600 पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जिला पुलिस सतर्क है। चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने सुरक्षा प्रबंध चाक-चौबंद रखने के आदेश जारी किए हैं। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को इनका पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। वहीं, गणतंत्र दिवस पर करीब 600 जवान जिले की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिले में सुरक्षा के व्यापक प्रबंधक किए गए हैं। समारोह के दौरान जिले में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना अथवा किसी भी तरह से शांति भंग न हो, इसके लिए पुलिस जवान अलर्ट हैं।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा प्रबंधों के तहत संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं, बिना वर्दी के भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंटों, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, धर्मशालाओं, झुग्गी बस्तियाें व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नजर रखते हुए चेकिंग अभियान भी चला रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले के सभी थाना प्रबंधकों, चौकी प्रभारियों और अपराध अन्वेषण टीमों को अपने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों अथवा वस्तुओं की जांच व प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
- 30 टीमें कर रहीं गश्त
सभी पीसीआर व राइडर समेत ईआरवी टीमें गणतंत्र दिवस के मद्देनजर अपने अधिकार क्षेत्र में गश्त कर रही हैं। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर 30 टीमों ने गश्त बढ़ा दी है। इसके अलावा, जिले में 10 जगहों पर नाकेबंदी भी की गई है। वहां से गुजरने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।
फोटो 18
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर मुस्तैद पुलिस टीम वाहन की जांच करते हुए। स्रोत : पुलिस विभाग