{"_id":"66f736ba4c4581341c088994","slug":"pocket-cut-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-124058-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रैली में गए तीन लोगों की जेब से 42 हजार की नकदी चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रैली में गए तीन लोगों की जेब से 42 हजार की नकदी चुराई
Sat, 28 Sep 2024 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
चिड़िया चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। गांव चिड़िया में आयोजित एक चुनावी जनसभा में जेबकतरों ने तीन लोगों की जेब काटकर 42 हजार की नकदी चुरा ली। पीड़ित की शिकायत पर चिड़िया चौकी पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित राजबीर सिंह ने बताया कि 25 सितंबर को गांव चिड़िया के दातोली मोड़ पर आयोजित एक नेता की रैली में गया था। शाम करीब छह बजे तब उसने जेब संभाली तो जेब से बीस हजार रुपये चोरी मिले। बाद में उन्होंने आसपास पूछताछ की तो पता चला कि जगरामबास निवासी संदीप का पर्स व 9500 रुपये और ढाणी फोगाट निवासी बनीसिंह के साढ़े 12 हजार रुपये चोरी हो गए। उन्होंने अपने स्तर पर चोरों की जांच की, लेकिन असफल रहे। अब उन्होंने पुलिस से चोरों का पता लगाकर रुपये बरामद कराने की मांग की है।