फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   pm surya ghar plan

पीएम सूर्य घर योजना का लाभ उठाएं पात्र परिवार : उपायुक्त

Fri, 04 Apr 2025 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 04 Apr 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
pm surya ghar plan
फोटो 09
विज्ञापन

शहर में प्रतिष्ठान की छत पर लगा सोलर पैनल। संवाद
- 1.80 लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवार योजना का उठा सकते हैं लाभ, केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से मिलेगी 1.10 लाख की वित्तीय मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। केंद्र सरकार ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है। 1.80 लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवार योजना का लाभ उठा सकते हैं। सोलर पैनल लगाने का खर्च 1 लाख 10 हजार रुपये है। 60 हजार रुपये की राशि केंद्र सरकार और 50 हजार रुपये की राशि प्रदेश सरकार देगी। योजना का लाभ लेने से बिजली बिल जीरो हो जाएगा। जो अतिरिक्त बिजली बचेगी, उसे भी सरकार खरीदेगी।
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार की यह बेहतरीन योजना है। इसके जरिये समाज के गरीब वर्ग की ऊर्जा संबंधित जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। योजना से गरीब परिवारों का ऊर्जा खर्च लगभग शून्य हो जाएगा। अगर खपत से ज्यादा बिजली का उत्पादन सोलर पैनल करेगा तो वह बिजली निगम के खाते में जाएगी। भुगतान सरकार की ओर से मकान मालिक को किया जाएगा। योजना गरीब परिवारों के सशक्तीकरण में लाभकारी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इससे उनके जीवनस्तर में सुधार होगा। वे आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगे। इस योजना से सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे पर्यावरण प्रदूषण कम होगा। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा के स्रोतों को अपनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed