फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   pm sookshma udyog unnayan plan

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का लाभ उठाएं उद्यमी : मुनीश शर्मा

Tue, 17 Jun 2025 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 17 Jun 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
pm sookshma udyog unnayan plan
- योजना के तहत 35 प्रतिशत सब्सिडी और 3 करोड़ तक का ऋण ले सकते हैं आवेदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के विकास के लिए एक उल्लेखनीय कदम है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के विकास के लिए विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। जिला उपायुक्त मुनीश शर्मा ने यह जानकारी दी।
जिला उपायुक्त ने बताया कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का लाभ पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का उद्देश्य सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत एफपीओ, एसएचजी, सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों और सहकारी समितियां को लाभ पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन


मुनीश शर्मा ने कहा कि इस योजना के तहत सरकार की ओर से फूड प्रोसेसिंग और अन्य सामान्य सुविधाओं जैसे सोर्टिंग- ग्रेडिंग, वेयर हाउस, फार्म-गेट - कोल्डस्टोर्स, खाद्य उत्पादों के लिए सामान्य प्रसंस्करण सुविधाओं के लिए 35 प्रतिशत तक सब्सिडी व 3 करोड़ रुपये तक का ऋण मुहैया करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed