{"_id":"682e2d02a55ba269fe0bb303","slug":"pm-bal-purashkar-applocation-upto-31-julay-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-137377-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन 31 जुलाई तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन 31 जुलाई तक
Thu, 22 May 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 22 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
- 26 दिसंबर 2025 को होगी चयनित बच्चों के नामों की घोषणा, जनवरी 2026 में राष्ट्रपति के हाथों होंगे पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र बच्चे 31 जुलाई तक नामांकन कर सकते हैं। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के तहत बहादुरी, खेलकूद, सोशल साइंस, विज्ञान एवं तकनीक पर्यावरण सहित आर्ट एवं कल्चर के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
आवेदक की आयु 31 जुलाई को 5 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक हो। चयनित बच्चों को जनवरी 2026 में आयोजित होने वाले समारोह में राष्ट्रपति की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। अवाॅर्ड की घोषणा 26 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस पर की जाएगी।
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि बाल पुरस्कार में विभिन्न श्रेणियों के तहत कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। पुरस्कारों में एक मेडल सहित प्रशस्तिपत्र प्रदान किए जाएंगे। सर्वप्रथम स्क्रीनिंग कमेटी प्राप्त आवेदनों की छंटनी करेगी। उसके उपरांत फाइनल नामों का चयन राष्ट्रीय कमेटी करेगी।