फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Players will showcase balance and skill in the district-level yoga competition, performed excellently in the block-level competition

Charkhi Dadri News: जिलास्तरीय योग स्पर्धा में संतुलन और हुनर दिखाएंगे खिलाड़ी, खंड स्तरीय प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

Tue, 02 Jun 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 02 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Players will showcase balance and skill in the district-level yoga competition, performed excellently in the block-level competition
खंड स्तरीय प्रतियोगिता में संतुलन का बेजोड़ प्रदर्शन करते योग ​​खिलाड़ी। 
चरखी दादरी। हरियाणा योग आयोग के मार्गदर्शन में आयुष विभाग एवं योग संघ की ओर से मंगलवार को जिले के पांचों ब्लॉकों में ब्लॉक स्तरीय योगासन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताएं 10 से 18 वर्ष व 18 से 55 वर्ष आयु वर्ग की विभिन्न श्रेणियों में आयोजित की गईं। बाढड़ा ब्लॉक की प्रतियोगिता चांदवास खेल स्टेडियम में हुई। प्रतियोगिता में चरखी दादरी ब्लॉक में 130 और झोझू कलां ब्लॉक में 121 प्रतिभागियों ने भागीदारी की। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राकेश वशिष्ठ ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 9 जून को चंपापुरी गुरुकुल में होने वाली जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगासन खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है। चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर अपने-अपने ब्लॉकों का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार योग को खेल के रूप में बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। ये प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करती हैं और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेंद्र चांदवास, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. राकेश बलोदा, डॉ. रोबिन सिंह सहित आयुष विभाग के अधिकारियों, योग सहायकों, प्रशिक्षकों और खेल नर्सरी कोचों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed