{"_id":"67b2269c733f32497108efac","slug":"players-showed-talent-in-senior-national-womens-kabaddi-competition-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-131859-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सीनियर नेशनल महिला कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सीनियर नेशनल महिला कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
माजरा कार्यक्रम में सुधीर तंवर व सुरेंद्र वर्मा को सम्मानित करते हुए अतिथि।
चरखी दादरी। एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं एमेच्योर कबड्डी हरियाणा की ओर से आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा में चार दिवसीय 71वीं सीनियर नेशनल महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। किसान युवा क्लब के सहयोग से यह प्रतियोगिता 18 फरवरी तक चलेगी।
रविवार को विकास एवं पंचायत, खनन व भूविज्ञान विभाग मंत्री कृष्णलाल पंवार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।किसान युवा क्लब के संस्थापक सुधीर तंवर व सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि कबड्डी एक शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण खेल है और यह खिलाड़ियों के शारीरिक फिटनेस व मानसिक दृढ़ता को बढ़ाता है। उन्होंने प्रतियोगिता में पहुंची खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और देश की तरक्की के लिए महिलाओं का खेलों में भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी बताया।
उन्होंने कहा कि महिला कबड्डी प्रतियोगिता न केवल खेल जगत में बल्कि सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि कबड्डी प्रतियोगिता भारत में पारंपरिक खेल को बढ़ावा देने के साथ निर्भर बनने का अवसर प्रदान करती है। इससे देश व प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा होता है और नागरिकों को भी खिलाड़ियों पर गर्व होता है। आज की महिलाएं भी देश को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कमर कस रही हैं। अंत में उन्होंने सम्मान के लिए मंत्री कृष्णलाल पंवार का आभार जताया।