फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Players from other states are our guests, DC sir should not be short of facilities: Naina Chautala

दूसरे राज्यों से आईं खिलाड़ी हमारी मेहमान, डीसी साहब सुविधाओं में कमी न रहे: नैना चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Players from other states are our guests, DC sir should not be short of facilities: Naina Chautala
उत्तराखंड और तमिनलाडू के मैच के दौरान रेडर को पकड़ने का प्रयास करती खिलाड़ी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। महिला सशक्तीकरण पर सरकार का विशेष ध्यान है। 68वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दादरी आईं विभिन्न राज्यों की महिला खिलाड़ी हमारी मेहमान हैं और डीसी साहब इनकी सुविधाओं में कोई कमी न रहे। यह बात अनाज मंडी में आयोजित सीनियर महिला कबड्डी का शुभारंभ करने पहुंचीं बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला ने मंच से कही। उन्होंने कहा कि खेल भावना के साथ लक्ष्य निर्धारित करके खेलने से सफलता जरूर मिलती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दादरी जिले का खेलों के प्रति विशेष लगाव है। जिले की बेटियों ने विश्वभर में प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। यह दादरी जिला के लिए गौरव की बात है। प्रदेश की गठबंधन सरकार ने लड़कियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनेक नई योजनाएं शुरू की हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के प्रयासों से प्रदेश के लिंगानुपात में सुधार हुआ है। नैना चौटाला ने मंच के माध्यम से उपायुक्त प्रदीप गोदारा से अनुरोध किया कि देश के अलग-अलग राज्यों से आई खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न आने दी जाए और उनके खाने-पीने व रहने की सुविधाओं में कोई कमी न रहे। दूसरे राज्यों से आई महिला खिलाड़ी हमारी विशेष मेहमान हैं जिनकी आवभगत में कमी न रहे। डीसी ने अपने संबोधन में उनकी इस बात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से इन खिलाड़ियों को पूरा सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व हरियाणा कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हिंदुस्तान में खेलों में मेडल की बात आती है तो हरियाणा का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। प्रदेश सरकार ने ओलंपिक खेलों में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये के नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जो सरकार की खेलों व युवाओं के प्रति साकारात्मक सोच को दर्शाता है। उन्होंने युवाओं से अनुरोध किया कि वे नशे से दूर रहें और जीवन को सफल बनाने के लिए मेहनत का रास्ता अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान आने पर डीसी कार्यालय में संपर्क करें खिलाड़ी
मंच पर मौजूद डीसी प्रदीप गोदारा ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को कोई भी परेशानी आती है तो वह उपायुक्त कार्यालय में सीधा संपर्क कर सकती है। डीसी ने कहा कि परेशानी आने पर खिलाड़ी 01250-222503 पर कॉल करें।

जिला प्रशासन के सभी अधिकारी पूरी कर्तव्य निष्ठा से महिला कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अपना सहयोग देंगे।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर हरियाणा कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप दलाल, स्व. जनार्दन गहलोत के पुत्र तेजस्वी गहलोत, हरियाणा कबड्डी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश फौगाट, जजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र लितानी, उपाध्यक्ष धर्मबीर मलिक, ज्ञानेश्वर कसानी, विजय सिंह, पी एस गांगुली, जिला शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश सभ्रवाल, जजपा जिलाअध्यक्ष नरेश द्वारका, हल्का अध्यक्ष राजेश सांगवान, पीसी गावड़, राजेंद्रन, विपिन कुमार, निरंजन सिंह, बलबीर व सूरज बैनीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed