फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Players deprived of applying for scholarship should complete the process till 31

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से वंचित खिलाड़ी 31 तक पूरी करें पक्रिया: श्यामलाल पूनिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Players deprived of applying for scholarship should complete the process till 31
चरखी दादरी। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 के दौरान विभिन्न स्तर की खेल प्रतियोगिताओं की उपलब्धियों के आधार पर पात्र खिलाड़ियों से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस दौरान किसी कारण से आवेदन नहीं कर पाने वाले जिला के खिलाड़ी 31 अगस्त तक अपना आवेदन खेल विभाग के स्थानीय कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। यह जानकारी उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभाग ने 2 लाख 50 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले अनुसूचित जाति के कॉलेज व स्कूल के खिलाड़ियों और 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले खिलाड़ियों से वर्ष 2021-2022 (1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022) के दौरान राज्य या राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की खेल उपलब्धियों के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए गत 20 मई 2022 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित तिथि तक यदि किसी कारणवश जिला का कोई खिलाड़ी अपना आवेदन पत्र जमा नहीं करवा सका तो वह अब आगामी 31 अगस्त तक जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकता है।
विज्ञापन

जमा कराने होंगे ये दस्तावेज
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्र का नमूना, पात्रता व अन्य शर्तें विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। खिलाड़ी आवेदन पत्र के साथ खेल प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, रिहायशी प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र की प्रतियां और नशीले पदार्थों एवं समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त न होने के संबंध में शपथ पत्र साथ लगाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed