फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Plans to close garbage collection center in shelving, piles of garbage in place

कूड़ा संग्रह केंद्र को बंद करने की योजना ठंडे बस्ते में, जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

Mon, 02 Nov 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Plans to close garbage collection center in shelving, piles of garbage in place
Plans to close garbage collection center in shelving, piles of garbage in place - फोटो : CharkhiDadri
शहर के 13 कूड़ा संग्रह केंद्र के सुंदरकीरण की योजना अभी तक ठंडे बस्ते में है। एक माह पहले अधिकारियों ने इसका खाका तैयार किया था, जिसके तहत कूड़ा संग्रह केंद्र को अंदर कर यहां सुंदरकीरण के लिए पौधरोपण किया जाना था। अभी तक नगर परिषद अधिकारियों ने धरातल पर कवायद शुरू नहीं की है। शहर की मुख्य सड़कों के किनारे बनाए कूड़ा संग्रह केंद्र पर कचरे की भरमार है। लोगों के आरोप है कि इन कूड़ा केंद्रों सेे अभी भी नियमित कचरे का उठान नहीं हो पा रहा। वहीं, नप अधिकारियों का दावा है नाइट स्वीपिंग शहर में दोबारा से शुरू कर दी गई है और सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयासरत्त है। अमर उजाला टीम ने रविवार को शहर के अलग-अलग छह डंपिंग प्वाइंटों का जायजा लिया और इस दौरान वहां कचरे की भरमार मिली। पेश है एक रिपोर्ट....
विज्ञापन

नियमित उठान न होने से फैला कचरा
1- रोहतक रोड पर कूड़े का उठान न होने कारण कचरा मुख्य सड़क तक फैला हुआ है। इस कूड़ा संग्रह केंद्र के समीप करीब 30 दुकानें हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि तुरंत प्रभाव से नप को कूड़ा संग्रह केंद्र बंद करना चाहिए।
विज्ञापन

2- चरखी गेट पर भी नगर परिषद ने कूड़ा संग्रह केंद्र बना रखा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस केंद्र की आज तक सफाई नहीं की गई है। नप टीम यहां से नाममात्र कचरे का उठान करती है। हवा के झोंके के साथ कचरा उड़कर इधर-उधर फैलता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3- रविदास नगर के कूड़ा संग्रह केंद्र पर काफी कचरा पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संग्रह केंद्र से नियमित कचरे का उठान नहीं होता। कर्मचारी कचरे का उठान करने की बजाय कई बार ढेर को आग लगा जाते हैं और घंटों तक धुआं उठता रहता है।
4- बस स्टैंड से लेकर परशुराम चौक तक फोरलेन पर चार जगह कचरे का ढेर लगे हुए मिले। हालांकि यहां नगर परिषद प्रतिदिन नाइट स्वीपिंग भी करती है, लेकिन डिवाइडर के हर कट पर बने अस्थायी डंपिंग प्वाइंट दुकानदारों और राहगीरों की परेशानियां बढ़ा रहे हैं।
5- रेलवे रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय के समीप भी गंदगी के ढेर लगे हुए है। कूड़े का उठान न होने के कारण डंपिंग प्वाइंट पर लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इसके कारण शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
6- वार्ड 21 की मुख्य गली के समीप भी नप कर्मियों ने डंपिंग प्वाइंट बना रखा है। इस कूड़ा संग्रह केंद्र से भी नियमित कचरे का उठान नहीं होता। लोगों का आरोप है कि अन्य गलियों से कचरा लाकर नगर परिषद कर्मचारी इस कूड़ा संग्रह केंद्रों पर डाल देते हैं।
लोग बोले : कचरे की समस्या से निजात दिलाए नप अधिकारी
- घर के सामने डंपिंग प्वाइंट बना हुआ है जिसके कारण हमें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नप द्वारा कूड़ादान भी यहां नहीं रखवाया गया है।
अनिल कुमार, रोहतक रोड निवासी।
- कूड़े का उठान न होने के कारण डंपिंग प्वाइंट पर पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। कूड़ा संग्रह केंद्रों और कचरे की समस्या से लोग बेहद परेशान हैं।
गुलबहार, वार्ड 14
- गंदगी के ढेर से आने वाली दुर्गंध से वातावरण दुर्गंधमय बना हुआ है। नगर परिषद को कूड़ा संग्रह केंद्रों को जल्द से जल्द बंद कर लोगों को राहत देनी चाहिए।

नासीद, वार्ड 13
- डंपिंग प्वाइटों से नियमित नप कर्मचारी कचरे का उठान नहीं करते, जिसके चलते समीपवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
मोहन शर्मा, वार्ड 17
शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद काफी गंभीर है। डंपिंग प्वाइंटों को बंद कर सुंदरीकरण की योजना को जल्द सिरे चढ़ाया जाएगा। इस संबंध में मैंने अधिकारियों को निर्देश दे दिए है।
संजय छपारिया, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed