{"_id":"6786b6d9d8c75ed4d20f5778","slug":"plan-to-address-the-shortage-of-toilets-charkhi-dadri-news-c-126-cdr1001-129852-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शौचालयों की कमी दूर करने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शौचालयों की कमी दूर करने की योजना
Wed, 15 Jan 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
पुरानी अनाज मंडी के गेट के बाहर बना सार्वजनिक शौचालय।
चरखी दादरी। शहर में सार्वजनिक शौचालयों की कमी दूर करने की योजना नगर परिषद ने तैयार कर ली है। इसके तहत शहर में दस लाख की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पांच मॉडल शौचालय बनाए जाएंगे।
इनके निर्माण का प्रारूप तैयार कर प्रस्ताव मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जा चुका है। वहां से हरी झंडी मिलते ही आगामी प्रक्रिया में अमल लाई जाएगी। बता दें कि शहर में लंबे समय से सार्वजनिक शौचालयों की कमी खल रही है। फिलहाल शहर में 12 सार्वजनिक शौचालय हैं और शहरवासी इनकी संख्या बढ़ाने की मांग लोग लंबे समय से कर रहे हैं। अब जाकर लोगों की यह मांग परवान चढ़ती नजर आ रही है। इसके लिए हाल ही में आधुनिक शौचालय निर्माण का प्रारूप तैयार किया गया है। स्वच्छता मिशन के तहत शहर में सार्वजनिक शौचालयों की संख्या बढ़ाने की योजना है ।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के मद्देनजर शहर की सफाई और स्वच्छता से जुड़ी अन्य गतिविधियों में सुधार किया जा रहा है। अब सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण का टेंडर आमंत्रित करने के लिए मुख्यालय से स्वीकृति मिलने का इंतजार है। जल्द ही स्वीकृति मिलने से शौचालयों का निर्माण हो जाता है तो इससे लोगों खासकर दुकानदारों को बड़ी राहत मिलेगी।