{"_id":"5fcbc16a8ebc3ecf9c742aae","slug":"plan-government-charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-rtk5851812194","type":"story","status":"publish","title_hn":"154 गांवों में ड्रोन से भूमि पैमाइश का कार्य हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
154 गांवों में ड्रोन से भूमि पैमाइश का कार्य हुआ पूरा
विज्ञापन
गांवों के लाल डोरा क्षेत्र में आने वाली भूमि को पंजीकृत करवाने के लिए चलाई गई स्वामित्व योजना का कार्य दादरी जिला में प्रगति पर है। एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने शनिवार को राजस्व विभाग के वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव संजीव कौशल को वीडियो कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दादरी जिला के 172 गांवों में इस योजना का लक्ष्य हासिल करने के लिए कार्य किया जा रहा है।
जिले के गांव मौड़ी, मकड़ानी, पातुवास, महराणा, टिकानकलां, गोठड़ा व खेड़ी सनवाल में 871 मकानों व भूखंडों की उनके मालिकों के नाम रजिस्ट्री हो चुकी हैं। इसके अलावा 154 गांवों में जमीन की पैमाइश का कार्य किया जा चुका है और 146 गांवों में ड्रोन फ्लाइंग हो चुकी है। एसडीएम ने बताया कि ग्राम पंचायतों से स्वामित्व योजना को सफल बनाने के लिए सहयोग लिया जा रहा है।
ड्रोन फ्लाइंग कार्य जल्द पूरा करवाएं अधिकारी : तस्मीन
राजस्व विभाग की निदेशक आमीना तस्मीन ने कहा कि जिला के शेष गांवों में भी ड्रोन फ्लाइंग करवाकर भूमि की पैमाइश के कार्य को पूरा किया जाए। जहां कहीं चकबंदी या जमाबंदी का काम अधूरा पड़ा हुआ है, उसको पूरा किया जाए। जमीन का सारा रिकार्ड ऑनलाइन होना चाहिए। इस कार्य में कोई तकनीकी समस्या आ रही है तो अधिकारी सीधे चंडीगढ़ मुख्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उस समस्या का तत्काल निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
वीसी में ये रहे मौजूद
वीडियो कांफ्रेंस के समय नगराधीश सुरेश दलाल, बाढड़ा एसडीएम शंभू राठी, तहसीलदार अजय सैनी, नायब तहसीलदार अंकित शर्मा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एचपी बंसल व सदर कानूनगो अमर सिंह आदि उपस्थित रहे।