फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Pipeline laying work started, will be completed in 7 days

Charkhi Dadri News: पाइपलाइन डालने का काम शुरू, 7 दिन में होगा पूरा

Thu, 06 Apr 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 06 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Pipeline laying work started, will be completed in 7 days
चरखी दादरी। सीसीआई (सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) परिसर में सीवर लाइनों के पानी की निकासी बंद करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था करने की कवायद शुरू कर दी है। वीरवार को पाइप पहुंचते ही कच्चे नाले के साथ-साथ पाइपलाइन डालने का काम शुरू कर दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर यह काम पूरा हो जाएगा और इसके बाद शहर की सीवर लाइनों का पानी सीसीआई परिसर में डालने के बजाय सीधे समसपुर एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि जनस्वास्थ्य विभाग शहर की सीवर लाइनों के पानी का उठान कर रेलवे लाइनों के नीचे बने नाले के जरिये सीसीआई परिसर में डाल रहा है। यहां पिछले करीब तीन सालों से पानी डाला जा रहा है। 27 मार्च को सीसीआई परिसर में भरे पानी में डूबने से गांधी नगर निवासी राहुल की मौत हो गई थी। इसके बाद विभिन्न वार्डों के पार्षद यहां पहुंचे थे और पूर्व विधायक राजदीप फौगाट की मौजूदगी में उन्होंने डीसी प्रीति को मौके पर बुलाकर सीवर लाइनों के पानी की सीसीआई परिसर में निकासी बंद करने की मांग की थी। 28 मार्च को डीसी ने 7 दिन में यह मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था। यह अल्टीमेटम पूरा होने के बाद बुधवार को पार्षद लामबंद होकर जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में धरना देने पहुंचे थे, लेकिन एसई के एक सप्ताह का समय मांगने के बाद उन्होंने धरना देने का फैसला वापस ले लिया था।
विज्ञापन

वीरवार को एसई विक्रम मोर के आश्वासन अनुसार जनस्वास्थ्य विभाग के पास पाइप पहुंच गए। इसके तत्काल बाद विभाग ने पार्षदों को इसकी सूचना दी। पार्षदों की मौजूदगी में दोपहर को पाइपलाइन डालने का काम शुरू हुआ। पहले दिन विभाग ने करीब एक किलोमीटर लंबी पाइपलाइन डालने का दावा किया है जबकि योजना अनुसार तीन किलोमीटर लंबी पाइपलाइन डाली जाएगी। जेई बीके जावला ने बताया कि 7 दिन के अंदर यह काम पूरा हो जाएगा और इसके बाद सीवर लाइनों का पानी खुले में डालने की नौबत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 8 इंची डाली जाएगी पाइपलाइन
सीवर लाइनों का समसपुर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग तीन किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डालेगा। यह पाइपलाइन आठ इंची होगा और इसके जरिये शहर के ज्यादातर हिस्से का पानी एसटीपी तक पहुंच जाएगा। यह पाइपलाइन कच्चे नाले के साथ-साथ बिछाई जाएगी।
- एक अतिरिक्त मोटर लगाकर होगा पानी का उठान
जनस्वास्थ्य विभाग की योजना अनुसार पाइपलाइन के जरिये सीवर लाइनों का दूषित पानी एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा और 8 इंची लाइन में पानी डालने के लिए विभाग रोहतक फाटक से थोड़ा आगे एक और मोटर लगाएगा। इससे पानी का फ्लो बनेगा।
- अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया मुद्दा
अमर उजाला ने सीसीआई परिसर में डाले जा रहे सीवर लाइनों के पानी के मुद्दे को अलग-अलग संस्करण में उठाया है। 29 मार्च के संस्करण में अमर उजाला ने डीसी के सीसीआई परिसर में पानी की निकासी बंद करने का आदेश देने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय पर धरना देने पहुंचे पार्षदों को एसई के आश्वस्त करने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई।
- ये पार्षद और प्रतिनिधि मिले थे एसई से
बुधवार को वार्ड-एक से पार्षद जयसिंह लांबा, वार्ड-दो से पार्षद प्रतिनिधि पप्पू दहिया, वार्ड-3 से पार्षद प्रतिनिधि जीतू, वार्ड- 19 से पार्षद अजय और वार्ड-21 से पार्षद प्रतिनिधि सत्यवान पहल जनस्वास्थ्य कार्यालय में धरना शुरू करने पहुंचे। धरने पर बैठने से पहले ही एसई विक्रम मोर ने उन्हें अपने पास बुला लिया था।


पाइपलाइन डालने का काम वीरवार से शुरू कर दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर काम पूरा हो जाएगा और इसके बाद सीवर लाइनों के पानी की सीसीआई परिसर में निकासी बंद कर दी जाएगी।
-बीके जावला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed