Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Piles of pearl millet (bajra) laid out in the new grain market complex

Charkhi Dadri News: रविवार को मंडियों में खरीद रहेगी बंद, उठान पर रहेगा जोर, अब तक 91 फीसदी बाजरे का हो चुका उठान

Sat, 07 Nov 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Piles of pearl millet (bajra) laid out in the new grain market complex
नई अनाज मंडी परिसर में लगी बाजरे की ढेरियां
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिले की अनाज मंडियों में बाजरा खरीद का सीजन अब अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। इस बार बाजरे की आवक ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। जिले की मंडियों में अब तक 9 लाख 16 हजार 566 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है, जबकि 7 लाख 68 हजार 184 क्विंटल बाजरे की सरकारी खरीद की गई है। वहीं खरीद किए गए बाजरे में से 7 लाख 1 हजार 344 क्विंटल का उठान हो चुका है। अब भी 66 हजार 840 क्विंटल बाजरा उठान के इंतजार में है। उधर, बाजरा खरीद में अनियमितताओं को लेकर चल रही जांच के दायरे में आए सभी 64 आढ़तियों ने अपना रिकॉर्ड जमा करवा दिया है। अब जांच प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ ही इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।


बॉक्स:
रविवार को मंडियों में बाजरे की सरकारी खरीद बंद रहेगी। ऐसे में इन दो दिनों के दौरान खरीद एजेंसियों और मंडी प्रशासन का पूरा जोर खरीदे जा चुके बाजरे के उठान पर रहेगा। प्रशासन की ओर से शनिवार को मंडियों में बिडिंग प्रक्रिया करवाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि खरीद से वंचित किसानों की फसल की खरीद प्रक्रिया पूरी की जा सके। हालांकि दो दिन खरीद बंद रहने के दौरान उठान कार्य जारी रखने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन



बॉक्स: दादरी मंडी में सबसे अधिक खरीद
मार्केट कमेटी की 6 नवंबर तक की रिपोर्ट के अनुसार दादरी अनाज मंडी में सबसे अधिक 3 लाख 73 हजार 943 क्विंटल बाजरे की खरीद हुई है। इसमें से 3 लाख 15 हजार 973 क्विंटल का उठान हो चुका है और 57 हजार 970 क्विंटल उठान के लिए शेष है। मंडी में उठान की प्रगति 84.50 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स: बाढड़ा मंडी में दो लाख के करीब पहुंची खरीद
बाढड़ा मंडी में 1 लाख 98 हजार 920 क्विंटल बाजरे की खरीद हुई, जिसमें से 1 लाख 92 हजार 150 क्विंटल का उठान हो चुका है। यहां केवल 6770 क्विंटल बाजरा उठान के लिए शेष है। बाढड़ा में उठान की प्रगति 96.60 प्रतिशत रही। वहीं झोझू कलां मंडी में 1 लाख 95 हजार 321 क्विंटल बाजरे की खरीद हुई है। यहां 1 लाख 91 हजार 221 क्विंटल का उठान हो चुका है और 4100 क्विंटल शेष है। झोझू कलां में उठान 97.90 प्रतिशत तक पहुंच गया है।


बॉक्स: 64 आढ़तियों ने सौंपा रिकॉर्ड
बाजरा खरीद में सामने आई अनियमितताओं की जांच भी इन दिनों चर्चा में है। जांच के दायरे में आए सभी 64 आढ़तियों ने अपना रिकॉर्ड संबंधित अधिकारियों के पास जमा करवा दिया है। अब जांच टीम इस रिकॉर्ड की पड़ताल करेगी। रिकॉर्ड में दर्ज खरीद, किसानों के विवरण और अन्य दस्तावेजों का मिलान किया जाएगा। इसके बाद जांच का दायरा आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले भी खरीद प्रक्रिया में गड़बड़ियों को लेकर कई फर्म जांच के घेरे में आ चुकी हैं। ऐसे में अब जमा करवाए गए रिकॉर्ड की जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।


बॉक्स: 9 लाख 16 हजार क्विंटल की आवक
6 नवंबर तक जिले की मंडियों में कुल 9,16,566 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की गई है। इसमें से 7,68,184 क्विंटल की खरीद हुई है। खरीद में 7,68,114 क्विंटल निजी खरीद और 70 क्विंटल सरकारी खरीद दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार 25,559 क्विंटल बाजरे का उठान हुआ, जबकि पहले से 6,99,344 क्विंटल का उठान किया जा चुका है। इस प्रकार कुल 7,01,344 क्विंटल बाजरे का उठान पूरा हो चुका है। अब शेष 66,840 क्विंटल का उठान होना बाकी है। कुल उठान की प्रगति 91.04 प्रतिशत दर्ज की गई है।

वर्सन:
दो दिन आवक पर रोक रहेगी। सोमवार से बिडिंग का कार्य तेज किया जाएगा। 64 आढ़तियों का रिकॉर्ड पहुंच चुका हैं, इसकी भी जांच की जाएगी।
- विजय कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed