फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Pickup truck rams into parked car; one youth killed, one injured

Charkhi Dadri News: खड़ी कार को पिकअप ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

Sat, 18 Jul 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 18 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Pickup truck rams into parked car; one youth killed, one injured
बाढडा। कस्बे में शनिवार को एक होटल के बाहर खड़ी कार को तेज रफ्तार पिकअप डाला ने टक्कर मार दी जिससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को कुलदीप निवासी गांव फरटिया भीमा, जिला भिवानी ने बताया कि वह गांव सोहांसड़ा स्थित यादव अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत है। घटना के समय वह अपने साथियों नरसिंह उर्फ निशु, महेंद्र, अजय तथा चालक दिनेश के साथ कार में खाना खाने के लिए बाढड़ा के एक होटल पर आया था। कार होटल के सामने खड़ी कर भोजन का ऑर्डर दिया। इसी दौरान कुलदीप और नरसिंह कार के पास खड़े थे। आरोप है कि तभी लोहारू की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रही पिकअप डाला ने सीधे दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उनकी कार सहित अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। होटल में मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद नरसिंह उर्फ निशु की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे लोहारू के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल कुलदीप का उपचार निजी अस्पताल सोहासड़ा में चल रहा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पिकअप चालक ने की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि घायल की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed