फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Physiotherapist missing from Rohtak was murdered and her body was buried in Pantawas Kalan village

Charkhi Dadri News: रोहतक से लापता फिजियोथेरेपिस्ट की हत्या कर पैंतावास कलां गांव में गाड़ा शव

Tue, 25 Mar 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 25 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Physiotherapist missing from Rohtak was murdered and her body was buried in Pantawas Kalan village
 पैंतावास कलां में मौके पर मौजूद ग्रामीण व पुलिसकर्मी। 
चरखी दादरी। 24 दिसंबर को रोहतक से लापता हुए फिजियोथेरिपिस्ट जगदीप (40) की हत्या कर आरोपियों ने शव चरखी दादरी जिले के पैंतावास कलां गांव में पंचायती जमीन में गाड़ दिया। रोहतक के शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने हत्या कबूल ली। इसके बाद रोहतक और चरखी दादरी पुलिस ने सोमवार रात करीब साढ़े 7 बजे आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार जगदीप के ताऊ ईश्वर सिंह ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार उनका भतीजा जगदीप बाबा मस्तनाथ संस्थान में फिजियोथेरेपिस्ट था। वह रोहतक की जनता कॉलोनी में कमला नामक महिला के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहता था। 24 दिसंबर को वह लापता हुआ था। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। इस आधार पर रोहतक पुलिस ने 3 फरवरी 2025 को गुमशुदगी का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी निरीक्षक दिलबाग सिंह ने बताया कि रविवार शाम पुलिस ने चरखी दादरी जिले के पैंतावास कलां गांव निवासी धर्मपाल और हरदीप को इस मामले में गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि जगदीप की हत्या करने के बाद उन्होंने शव पैंतावास कलां गांव के कालूवाला धाम के समीप पंचायती जमीन में गाड़ दिया था। खुलासे के बाद रोहतक पुलिस की चार टीमें एएसपी शशिशेखर की अगुवाई में आरोपियों को लेकर पैंतावास कलां गांव पहुंचीं। वहीं, सदर थाना प्रभारी एवं ट्रेनी आईपीएस दिव्यांशी सिंगला भी दादरी पुलिस की तीन टीमें लेकर मौके पर पहुंचीं। इन लोगों ने मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े तीन घंटे तक चली खोदाई
दोनों आरोपी धर्मपाल और हरदीप पुलिस को पैंतावास कलां में उस जगह ले गए, जहां उन्होंने जगदीप का शव जमीन में गाड़ा था। पुलिस ने चार लोगों को खोदाई कार्य में लगाया। शाम करीब साढ़े 7 बजे शव जमीन से बरामद कर लिया।



इस संबंध में पुलिस ने 3 फरवरी को गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। रविवार रात दो आरोपियों को काबू कर पूछताछ की गई तो उन्होंने जगदीप की हत्या कर शव गाड़ने की वारदात कबूल कर ली।
-दिलबाग सिंह, प्रभारी, शिवाजी कॉलोनी थाना (रोहतक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed