फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   phogat khap supported farmers protest

Charkhi Dadri News: किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी फोगाट खाप-19

Sat, 07 Dec 2024 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Dec 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
phogat khap supported farmers protest
दादरी शहर के बाबा स्वामी दयाल धाम पर बैठक करते फोगाट खाप-19 पदाधिकारी। स्रोत: सूत्र
शनिवार को खाप पदाधिकारियों ने बाबा स्वामी दयाल धाम पर की बैठक, किसानों के साथ हो रहे बर्ताव को बताया निंदनीय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी जिले की फोगाट खाप-19 किसान आंदोलन के समर्थन में उतर आई है। खाप पदाधिकारियों ने आंदोलन का समर्थन और किसानों के साथ हो रहे बर्ताव को निंदनीय बताया। सरकार को चेतावनी दी गई कि अगर मामले को नहीं सुलझाया गया तो देशभर की खापों को एकजुट कर बड़ा फैसला लिया जाएगा।
दादरी शहर के बाबा स्वामी दयाल धाम पर फोगाट खाप पदाधिकारियों ने शनिवार को बैठक कर किसान आंदोलन पर मंत्रणा की। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त प्रधान सुरेश फोगाट ने की। सर्वप्रथम सुरेश फोगाट ने बैठक का एजेंडा रखा और उसके बाद पदाधिकारियों ने उस पर अपने विचार व्यक्त किए। सुरेश फोगाट ने कहा कि बॉर्डर पर पिछले दो दिनों से किसानों के साथ जो बर्ताव हो रहा है, वह निंदनीय है। खाप फोगाट इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है।
विज्ञापन

खाप पदाधिकारियों ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक तरीके से दिल्ली तक मार्च करना चाह रहे हैं जबकि सरकार हठधर्मिता अपनाकर उन्हें रोक रही है। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए लाठीचार्ज तक किया जा रहा है। यह गलत है। उन्होंने सरकार से किसानों को दिल्ली जाने देने और वहां बैठकर मांगों पर शांतिपूर्वक विचार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 27
दादरी शहर के बाबा स्वामी दयाल धाम पर बैठक करते फोगाट खाप-19 के पदाधिकारी। स्रोत : सूत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed