{"_id":"6083051c8ebc3e8dbd7bb54c","slug":"pgi-not-receiving-more-than-250-samples-per-day-two-private-labs-also-expressed-inability-charkhidadri-news-rtk605732117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई प्रतिदिन 250 से अधिक सैंपल नहीं कर रहा रिसीव, दो प्राइवेट लैब ने भी जताई असमर्थता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई प्रतिदिन 250 से अधिक सैंपल नहीं कर रहा रिसीव, दो प्राइवेट लैब ने भी जताई असमर्थता
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल देती महिला।
- फोटो : CharkhiDadri
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके बीच जिला स्वास्थ्य विभाग के सामने सैंपल की जांच करवाने की एक नई चुनौती आ गई है। पीजीआई अब एक दिन में 250 से अधिक सैंपल रिसीव नहीं कर रहा है, जबकि जिले को अलॉट चार में से दो प्राइवेट लैब ने भी सैंपल लेने में असमर्थता जता दी है। तीसरी लैब सशर्त सैंपल लेने को तैयार है, लेकिन उनकी शर्तें जिला स्वास्थ्य विभाग को रास नहीं आ रही। ऐसे में अब चौथी लैब के सहारे ही सैंपलों की जांच निर्भर है। फिलहाल जिले से भेजे गए 1583 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं।
इस सप्ताह से पहले पीजीआई दादरी जिले के प्रतिदिन करीब 500 सैंपल ले रहा था, लेकिन छह दिन से पीजीआई प्रतिदिन 250 से अधिक सैंपल रिसीव नहीं कर रहा है। इसका सीधे तौर पर असर सैंपल जांच प्रक्रिया पर पड़ा है। विभाग को एक तरफ सैंपल की संख्या घटानी पड़ी है तो दूसरी ओर सैंपल रिपोर्ट आने में भी देरी हो रही है। इसके अलावा सरकार ने गुरुग्राम की चार प्राइवेट लैब भी दादरी जिले को अलॉट की हैं। इनमें से दो लैब ने सैंपल लेने में असमर्थता जता दी है जबकि तीसरे लैब ने 36 घंटे बाद रिपोर्ट भेजने और प्रतिदिन 100 से अधिक सैंपल रिसीव न करने की शर्त रखी है और यहां स्वास्थ्य विभाग सैंपल भेजने को तैयार नहीं है। अब चौथी प्राइवेट लैब में ही सैंपल भेजे जा रहे हैं।
तीन दिन में प्राइवेट लैब में भेजे 1298 सैंपल
स्वास्थ्य विभाग अब पीजीआई के अलावा गुरुग्राम की एक प्राइवेट लैब में सैंपल भेज रहा है। तीन दिन में पीजीआई 750 और प्राइवेट लैब पर 1298 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से पीजीआई के 60 फीसदी सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं, जबकि प्राइवेट लैब पर भेजे गए 898 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन
अब तक विभाग ले चुका 153352 सैंपल
मार्च 2020 से लेकर 23 अप्रैल तक विभाग 153352 सैंपल जिले से ले चुका है जिनमें से 2040 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 14929 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अप्रैल के 23 दिनों में विभाग 11509 सैंपल ले चुका है।
पीजीआई अब 250 से ज्यादा सैंपल नहीं ले रहा है और इसके कारण सैंपलिंग हमने थोड़ी धीमी की है। इसके अलावा अब प्रतिदिन 10 प्रतिशत सैंपल हम रैपिड किट के जरिये लेंगे। फिलहाल पीजीआई के अलावा गुरुग्राम एक प्राइवेट लैब में हम सैंपल भेज रहे हैं।
गौरव भारद्वाज, जिला कोरोना नोडल अधिकारी