फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Person swallows poison by writing suicide note, dies

सुसाइड नोट लिखकर व्यक्ति ने निगला जहर, मौत

Tue, 03 Nov 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Person swallows poison by writing suicide note, dies
गांव सारंगपुर में व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव सारंगपुर निवासी महेंद्र ने बताया कि उसका भाई मृतक नफे सिंह अविवाहित था। शिकायत में बताया कि पड़ोस के एक व्यक्ति ने उसे सूचना दी कि नफे सिंह खेत में मृत अवस्था में पड़ा है। वह खेत में पहुंचा तो नफे सिंह मृत मिला। उसके मुंह में झाग आए हुए थे। मृतक के भाई महेंद्र ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसके भाई नफे सिंह का हड़ौदी निवासी पप्पू के साथ पैसों को लेकर लेनदेन था। उसके भाई पर पप्पू पैसों का दबाव बना रहा था और उसे जान से मारने की धमकी देता था। इससे तंग आकर उसकेे भाई ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई महेंद्र सिंह की शिकायत पर हड़ौदी निवासी पप्पू पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed