{"_id":"62f93d1cda8e607d1040b6ac","slug":"people-s-organizations-took-out-tricolor-yatra-in-the-city-rama-dadri-in-the-color-of-patriotism-charkhidadri-news-hsr6392596149","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंगठनों ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रमा दादरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंगठनों ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रमा दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा हेल्पिंग हैंड्स के तत्वावधान में रविवार को नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसे उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में व्यापार मंडल, रक्तवीर परिवार, अग्रवाल वैश्य समाज, प्रयास ग्रुप, पंजाबी सभा का सहयोग रहा।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश को आजादी को 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। ऐसे में सभी देशवासियों में गर्व की भावना है। प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान आने वाले पीढ़ी को देश के प्रति जिम्मेदार बनाएगा और उन्हें इस अभियान से अपने देश की आजादी की क्रांति के बारे में भी जानकारी मिलेगी। उपायुक्त ने यात्रा के दौरान लाला लाजपतराय चौक पर और आंबेडकर चौक पर महान विभूतियों को नमन किया।
तिरंगा यात्रा का सेठ हरविलास बधवानिया चौक चरखी दादरी से प्रारंभ होकर दिल्ली रोड, लाला लाजपतराय चौक, आंबेडकर चौक, पुरानी सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन रोड, पुरानी अनाज मंडी होते हुए अपने गंतव्य स्थान पर समापन हुआ। तिरंगा यात्रा की नगर परिक्रमा में विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों द्वारा फूल वर्षा की गई तथा जल व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
ये रहे मौजदू
इस अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज संरक्षक लख्मीचंद, जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, अनाज मंडी व्यापार मंडल प्रधान रामकुमार रिटोलिया, नगर व्यापार मंडल कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, कृष्ण मकडानिया, बिशंबर देवसरिया, रामकुमार गर्ग, सुरेश ऐरन, जयभगवान मस्ताना, संदीप जैन, राजेश सोनी आदि मौजूद रहे।