फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   People of Gandhi Nagar will end the picket only after drainage from market and CCI

Charkhi Dadri News: बाजार और सीसीआई से जलनिकासी के बाद ही गांधी नगर के लोग खत्म करेंगे धरना

Sat, 22 Jul 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 22 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
People of Gandhi Nagar will end the picket only after drainage from market and CCI
रोहतक फाटक मंदिर के पास धरना देते गांधी नगर के लोग।
चरखी दादरी। जलनिकासी की मांग को लेकर गांधी नगर के लोगों का धरना शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने दो टूक कहा कि जब तक बाजार और सीसीआई परिसर से पानी की निकासी नहीं हो जाती है तब तक वो धरना खत्म नहीं करेंगे। शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

बता दें कि गत 17 जुलाई से गांधी नगर के लोग रोहतक फाटक मंदिर के पास दिन-रात धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को उनके पास विधायक सोमबीर सांगवान भी पहुंचे और शनिवार दोपहर 12 बजे तक पानी निकासी का आश्वासन देकर धरना खत्म करने की अपील की। प्रदर्शनकारी खेमा उनके आश्वासन सं संतुष्ट नहीं हुआ और विधायक को पानी निकासी के बाद ही धरना खत्म करने की बात कही।
विज्ञापन

वहीं, गांधी नगर निवासी एवं धरना संयोजक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र दहिया ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह, एसडीएम नवीन कुमार और जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ ने सीसीआई परिसर से गुजरने वाली कच्ची ड्रेन को गहरा करवाने के लिए जेसीबी बुलाई। उस दौरान जेसीबी नाले तक नहीं पहुंच सकी जबकि इस प्रयास में पानी निकासी के लिए डाली गई आठ इंची सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। रात करीब डेढ़ बजे विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मोटरों की बढ़ाई जाए संख्या
गांधी नगर पार्षद मनेश दहिया, नरेंद्र दहिया, मोहन, सतीश आनंद, सुमित्रा, दिनेश, महेश, सुरेश और अनिल आदि ने बताया कि सीसीआई परिसर से पानी निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने 12-12 हॉर्स पावर की दो मोटरें रखी हुई हैं। इनके जरिये सीसीआई परिसर को खाली करना संभव नहीं है। उन्होंने निकासी वाली जगह पर ज्यादा क्षमता की और मोटरें लगवाने की मांग की है।

- एसटीपी की 200 हॉर्सपावर की मोटर में फंस गया कचरा
गांधी नगर पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र दहिया ने बताया कि बड़ा ट्रांसफार्मर पहुंचने के बाद विभाग ने दिल्ली रोड एसटीपी पर बड़ी मोटर चलाने का दावा किया था। शनिवार सुबह जब वो एसटीपी पर पहुंचे तो 200 हॉर्सपावर की मोटर बंद मिली। पूछताछ करने पर पता चला कि शुक्रवार रात मोटर चलाने के कुछ देर बाद ही कचरा फंस गया और इसके चलते मोटर बंद करनी पड़ी।


जब तक बाजार और सीसीआई परिसर से पानी की निकासी नहीं हो जाती, तब तक धरना जारी रहेगा। विधायक ने हमें शनिवार दोपहर 12 बजे तक पानी निकासी करवाने का आश्वासन दिया, लेकिन हमें पता है कि ये संभव नहीं है और इसी चलते हमने विधायक का आश्वासन मानने से इन्कार कर दिया।
-नरेंद्र दहिया, प्रधान, गांधी नगर धरना संयोजक समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed