फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   People of Gandhi Nagar protesting in front of the motor overnight, did not allow water to be poured into the CCI

Charkhi Dadri News: रातभर मोटर के सामने धरने पर डटे रहे गांधी नगर के लोग, सीसीआई में नहीं डालने दिया पानी

Wed, 19 Jul 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 19 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
People of Gandhi Nagar protesting in front of the motor overnight, did not allow water to be poured into the CCI
रोहतक रोड किनारे धरना देते गांधी नगर के लोग।
चरखी दादरी। पाइपलाइन उखाड़ने के बाद गांधी नगर के लोग सोमवार रातभर सीसीआई परिसर में पानी डालने वाली मोटर के सामने धरने पर डटे रहे। प्रदर्शनकारियों ने अपने दावे के मुताबिक प्रशासन और जनस्वास्थ्य विभाग को सीसीआई परिसर में पानी नहीं डालने दिया। यही कारण रहा कि मंगलवार को तीसरे दिन भी शहर में जलभराव रहा और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। गांधी नगरवासियों के विरोध को देखते हुए जनस्वास्थ्य विभाग ने सोमवार रात ही साढ़े 22 इंची पाइपलाइन डलवाने का काम शुरू करवा दिया और यह कार्य मंगलवार को भी जारी रहा। दूसरी ओर गांधी नगर के लोग भी मंगलवार को धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन


बता दें कि गत दो दिनों से सीसीआई परिसर में पानी डालने को लेकर प्रशासन और गांधी नगर के लोगों में गतिरोध चल रहा है। रविवार को गांधी नगर के लोगों ने रोहतक रोड पर न केवल जाम लगाया था, बल्कि सीसीआई परिसर में पानी डालने वाली पाइपलाइन भी उखाड़ दी थी। सोमवार को जनस्वास्थ्य विभाग के पाइपलाइन दोबारा जुड़वाने पर गांधी नगर के लोगों एकत्र होकर वहां पहुंचे और दोबारा से पाइपलाइन उखाड़ दी। इतना ही नहीं सोमवार दोपहर ही स्थानीय लोगों ने रोहतक रोड किनारे टेंट लगवा लिया और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

गांधी नगर पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र दहिया की अगुवाई में रातभर गांधी नगर के लोग धरनास्थल पर डटे रहे। नरेंद्र दहिया समेत अन्य वार्डवासियों ने बताया कि उन्हें अंदेशा था कि यहां से जाते ही विभाग दोबारा से मोटर चलवा देगा और निगरानी रखने के लिए उन्होंने रातभर धरना दिया। वहीं, गांधी नगर के लोगों ने ऐलान किया कि जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा। किसी भी कीमत पर अब सीसीआई परिसर में पानी नहीं डालने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने सुबह उठवा दी मोटर
गांधी नगर के लोग जिस मोटर की निगरानी करने के लिए सोमवार रातभर धरनास्थल पर डटे रहे, उसे जनस्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार सुबह हटवा दिया। यहां तक पहुंची पाइपलाइन को एसटीपी की तरफ जाने वाली पाइपलाइन से टी-आकार में जोड़ा गया है और विभाग की योजना अनुसार पानी का उठान इस लाइन के जरिये किया जाएगा।

अगस्त तक पूरा होगा साढ़े 22 इंची पाइपलाइन दबाने का काम
सदर थाना के पिछली तरफ स्थित जोहड़ से लेकर एसटीपी तक साढ़े 22 इंची पाइपलाइन बिछाई जानी है। गांधी नगर के लोगों के सीसीआई परिसर में पानी निकासी न करने देने पर विभाग ने बड़ी पाइपलाइन दबवाने का काम सोमवार रात ही शुरू करवा दिया। मंगलवार सुबह इस कार्य के चलते रोहतक रोड भी बंद रखा गया। वैसे तो पाइपलाइन परियोजना पूरी करने के लिए एजेंसी के पास जनवरी तक का समय है, लेकिन विभाग का दावा है कि अगस्त के अंत तक यह काम पूरा करवा दिया जाएगा।

25 से ज्यादा घरों में भरा पानी, मोटरों के जरिये निकाल रहे लोग
संवाददाता ने मंगलवार सुबह गांधी नगर पहुंचकर जलभराव की समस्या का जायजा लिया। इस दौरान सामने आया कि सीसीआई परिसर में जलभराव के चलते जमीनी पानी का स्तर काफी ऊपर आ गया है। इसके चलते यहां 100 से अधिक मकानों में चव्वा की समस्या बनी हुई है। मंगलवार सुबह भी वार्ड के करीब 25 से ज्यादा घरों के अंदर पानी भरा मिला और लोग मोटरों के जरिये इसे निकालते नजर आए।


हम रातभर धरने पर डटे रहे और प्रशासन को सीसीआई परिसर में एक बूंद भी पानी नहीं डालने दिया। मंगलवार को भी धरना जारी रहा। वार्ड के कई घरों में पानी भरा हुआ है और लोग बेहद परेशान हैं।

-नरेंद्र दहिया, पार्षद प्रतिनिधि, गांधी नगर


साढ़े 22 इंची पाइपलाइन डालने का कार्य प्रगति पर है। विभाग हरसंभव व्यवस्था बनाकर पानी निकासी का प्रयास कर रहा है। लोगों से अपील है कि वो थोड़ा सहयोग करें।
-शशिकांत, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed