फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   People created a jam and power supply was restored after 30 hours.

Charkhi Dadri News: लोगों ने लगाया जाम तो 30 घंटे बाद बिजली आपूर्ति हुई बहाल

Sun, 17 Sep 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 17 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
People created a jam and power supply was restored after 30 hours.
जाम लगाने वाले लोगों को समझाते एसएचओ राजकुमार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। साढ़े 29 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर महेंद्रगढ़ चुंगी क्षेत्र के लोगों ने रविवार देर शाम जाम लगा दिया। इसके चलते दिल्ली-नारनौल मुख्यमार्ग की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जाम लगाने के करीब 30 मिनट बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो गई और इसके बाद लोगों ने जाम खोला। ट्रैफिक व्यवस्था को बहाल करवाने के बाद ही पुलिस टीम लौट गई।
जानकारी के अनुसार शहर की करीब 20 कॉलोनियों में घसोला 33 केवी सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति की जाती है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे घसोला से शहर के लिए डाली गई लाइन के 6 पोल गिर गए। इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रातभर इंतजार करने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इसके बाद लोगों ने रविवार को दिनभर बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार किया, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े सात बजे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने महेंद्रगढ़ चुंगी पर जाम लगा दिया। इसके चलते दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। वहीं, जाम का पता चलते ही सिटी थाना प्रभारी राजकुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों से जाम लगाने का कारण पूछा। स्थानीय निवासी बाला देवी, सावित्री, शकुंतला, किरण, सरोज, सुनील आदि ने एसएचओ राजकुमार को बताया कि 29 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद निगम अधिकारियों ने बिजली आपूर्ति को बहाल नहीं करवाया है और इसके चलते वो बेहद परेशान हैं। लोगों ने बताया कि निगम अधिकारियों के उनकी समस्या को गंभीरता से न लेने के चलते ही उन्होंने मजबूरीवश जाम लगाया है। इसके बाद एसएचओ ने निगम अधिकारियों से संपर्क किया और लोगों की समस्या से उन्हें अवगत करवाया। इसके कुछ देर बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो गई और करीब आधे घंटे बाद लोगों ने जाम खोल दिया। जाम खुलने और ट्रैफिक व्यवस्था बहाल करवाने के बाद ही पुलिस टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



- प्रतिदिन नहीं होती पेयजल आपूर्ति
जाम लगाने वाले लोगों ने बताया कि उनकी कॉलोनी में नियमित पेयजल आपूर्ति भी नहीं होती। जनस्वास्थ्य विभाग कभी दो तो कभी चार दिन बाद पेयजल आपूर्ति करता है। इसके चलते वो पेयजल की कमी भी झेल रहे हैं। एसएचओ राजकुमार ने उन्हें इस समस्या का समाधान करवाने का भी आश्वासन दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed