फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   People came in support of farmers marching to Delhi, road jam at T Point in Jhojhu Kalan in Dadri

Dadri: दिल्ली कूच कर रहे किसानों के समर्थन में आए लोग; झोझू कलां में टी-प्वाइंट पर रोड जाम, पुलिस मौके पर

Thu, 22 Feb 2024 11:51 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 22 Feb 2024 11:51 AM IST
सार

किसान आंदोलन का असर हरियाणा के जिलों में दिखने लगा है। दादरी में झोझू कलां कस्बे में लोगों ने एकत्रित हुए और रोड पर ट्रैक्टर आदि खड़े कर जाम कर दिया। जिससे दादरी, सतनाली व भिवानी रूटों पर यातायात व्यवस्था बाधित हुई है।

विज्ञापन
People came in support of farmers marching to Delhi, road jam at T Point in Jhojhu Kalan in Dadri
रोड जाम करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली कूच कर रहे किसानों के साथ बॉर्डरों पर पुलिस को ओर से किए जा रहे बर्ताव को लेकर लोगों में रोष बना हुआ है। उसी के विरोध में दादरी में झोझू कलां में लोगों ने एकत्रित होकर टी-प्वाइंट पर रोड जाम कर दिया है। सूचना मिलने पर झोझू कलां थाना प्रभारी हवा कौर सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और लोगों से जाम खोलने की अपील की।

विज्ञापन


बता दें कि किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली कूच रहे किसान की मौत, किसानों पर गोली चलाने, आंसू गैस के गाले छोड़ने आदि को लेकर लोगों में रोष बना हुआ है। उसी के चलते बीती शाम को ही लोगों ने वीरवार को रोड जाम करने की घोषणा का दी थी। उसी के तहत आज सुबह क्षेत्र के लोग झोझू कलां कस्बे में एकत्रित हुए और रोड पर ट्रैक्टर आदि खड़े कर जाम कर दिया। जिससे दादरी, सतनाली व भिवानी रूटों पर यातायात व्यवस्था बाधित हुई है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर झोझू कलां थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन जाम लगाकर वहा धरना दे रहे लोगों ने जाम खोलने से साफ मना करते हुए कहा कि वह सांकेतिक रोड जाम करेंगे और फिलहाल जाम लगाकर रोड पर बैठे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed