फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   People are troubled by drinking water crisis

Charkhi Dadri News: पेयजल संकट से लोग परेशान, प्रशासन से लगाई टैंकर भेजने की गुहार

Sun, 23 Jun 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 23 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by drinking water crisis
चरखी दादरी। शहर के अलावा जिले के सभी गांवों में जलघरों के टैंक खाली हो गए हैं। लोगों में पेयजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लोग 500 रुपये में पानी का टैंकर डलवाने को विवश हैं। अधिकतर ग्रामीण ट्रैक्टर से दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी ला रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से शहर की तर्ज पर गांवों में पानी के टैंकर भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांवों में बने सभी जलघरों में पानी भंडारण टैंक खाली हो गए हैं। इन टैंकों की भंडारण क्षमता भी काफी कम है, जिससे नहरों में पानी आने तक पूर्ति नहीं हो पाती है। ग्रामीण मांगेराम, महेंद्र कुमार, संदीप कुमार, सूरजभान ने बताया कि प्रशासन व विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोग अपने बजट से टैंकर खरीदने को विवश हैं। प्रशासन को चाहिए कि पानी के टैंकर भिजवाए ताकि लोग प्यास बुझा सकें। लोगों का कहना है कि इस बार गर्मी सीजन का सीजन भी लंबा रहा है। नहरों में 24 दिन में पानी छोड़ा जाता है। लोगों का कहना है कि नहरों में पानी 15 दिन के अंतराल में 15 दिन छोड़ना चाहिए, ताकि पानी की दिक्कत न आए।
विज्ञापन


नहरी पानी से भरे जाते हैं जलघर
जिले के सभी जलघर नहरी पानी से ही भरे जाते हैं। अब नहरों में 26 जून को पानी पहुंचेगा। लोगों ने बताया कि बिजली व पानी तो मूलभूत जरूरत हैं। गर्मी से बचाव के लिए बिजली-पानी तो पर्याप्त मात्रा में मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक गांव में पानी का टैंकर भेजना विभाग के लिए संभव नहीं है। नहरों में पानी आते ही जलघरों को प्राथमिकता से भरकर पेयजल समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। - जगदीश, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed