फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Pension Restoration Struggle Committee staged a protest against the registration of FIR.

Charkhi Dadri News: एफआईआर दर्ज करने के विरोध में पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने किया रोष प्रदर्शन

Wed, 03 Dec 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 03 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Pension Restoration Struggle Committee staged a protest against the registration of FIR.
पेंशन बहाली संघर्ष समिति के सदस्य नगर में प्रदर्शन करते हुए।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। पेंशन बहाली संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल पर दर्ज की गई। एफआईआर के विरोध में रोष स्वरूप सरकारी कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के प्रधान ताराचंद छिल्लर की अध्यक्षता में कर्मचारी जिला मुख्यालय पर इकट्ठा हुए और रोष प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शनकारियों ने सरकार की कार्रवाई को दमनकारी बताते हुए नारे लगाए। ताराचंद ने बताया कि कर्मचारियों की संख्या अधिक होना कोई अपराध नहीं, बल्कि यह इस बात का प्रतीक है कि पेंशन बहाली का मुद्दा लाखों परिवारों के भविष्य से जुड़ा है। सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को सुनने की बजाय दमनात्मक कदम उठा रही है।
विज्ञापन

समिति के उपाध्यक्ष अशोक डीपीई ने बताया कि तानाशाही रवैया अपनाकर झूठी एफआईआर दर्ज करने से किसी जायज मांग को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, इसके विरोध में देश का कर्मचारी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के साथ खड़ा है। समिति ने यह भी घोषणा की कि आने वाले दिनों में जिला, मंडल और प्रदेश स्तरीय आंदोलन की श्रृंखला चलाई जाएगी। इस दौरान सुरेश, जगबीर, राकेश बलौदा जेई, संदीप , मनोज, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed