फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   pending complaints in 5 department

Charkhi Dadri News: 5 विभागों के पास सबसे ज्यादा शिकायतें लंबित, सीटीएम ने दी कार्रवाई की चेतावनी

Wed, 06 Aug 2025 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 06 Aug 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
pending complaints in 5 department
फोटो 14
विज्ञापन

जनसंवाद और सीएम विंडो की समीक्षा बैठक में निर्देश देतीं सीटीएम प्रीति रावत। स्रोत : जनसंपर्क विभाग


- प्रीति रावत ने लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में की जनसंवाद व सीएम विंडो पर आईं शिकायतों की समीक्षा, अधिकारियों को चेतावनी के साथ जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए
संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। जनसंवाद और सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों के समाधान में कुछ विभाग गंभीर नहीं हैं। इसकी बानगी बुधवार को आयोजित जनसंवाद व सीएम विंडो की समीक्षा बैठक में देखने को मिली। ज्यादा शिकायतें लंबित होने पर बुधवार को समीक्षा बैठक में सीटीएम प्रीति रावत ने 5 विभागों को जल्द निपटान के निर्देश दिए और ऐसा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इनमें कृषि, शिक्षा, सिंचाई, जनस्वास्थ्य और प्लानिंग विभाग शामिल हैं।
विज्ञापन

सीटीएम प्रीति रावत ने समीक्षा बैठक में कहा कि जिन विभागों की शिकायतें लंबित हैं, वे विभागाध्यक्ष अतिशीघ्र शिकायतों का समाधान कर पोर्टल पर अपडेट करवाना सुनिश्चित करें। लचर कार्यप्रणाली वाले अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समस्याओं का समाधान कर संबंधित पोर्टल पर एटीआर स्पष्ट व पूर्ण रूप से भरें। एटीआर अपडेट कार्य में विलंब होने का कारण साफ-साफ दर्ज होना चाहिए। जिन विभागों के पास ज्यादा लंबित शिकायतें हैं, वे उनका समाधान अतिशीघ्र करवाना सुनिश्चित करें। जन संवाद व सीएम विंडों में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लें। यदि किसी समस्या के समाधान में ज्यादा समय लगता है तो उसके बारे में शिकायत कर्ता को, ज्यादा समय लगने के कारण के बारे में बताया जाए।

प्रीति रावत ने कहा कि बहुत सी शिकायतें विकास कार्यों से संबंधित होती हैं, जिनके एस्टीमेट बनाए जाते हैं और वह राशि स्वीकृत होती है। इन मामलों में मुख्यालय से भी स्वीकृति लेनी होती है, जिनमें समय लगता है। ऐसे मामलों की एटीआर में समय लगने का कारण स्पष्ट रूप से दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed