{"_id":"65ba9d81232c77ea7200135d","slug":"patwari-and-kanungo-continued-their-strike-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-112884-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Thu, 01 Feb 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। पटवारी एवं कानूनगो ने राज्य कार्यकारिणी के निर्देशानुसार 31 जनवरी को भी हड़ताल जारी रखी। बुधवार को धरनास्थल पर हड़ताल दो फरवरी तक जारी रखने का ऐलान किया। इस दौरान पटवारियों और कानूनगों ने सरकार पर मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
बुधवार को धरने की अगुवाई जिला प्रधान कुलबीर सांगवान ने की। उन्होंने बताया कि धरने के 29वें दिन भी बारिश के मौसम में पटवारी एवं कानूनगो का धरना जारी रहा। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की मांग को पूरा करने के बजाय सरकार गूंगी-बहरी बनी बैठी है। आंदोलन को अत्यधिक जनसमर्थन मिला है और इस लड़ाई को सौ फीसदी जीतकर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सर्कल बंदी, रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती करने आदि जनहित के मुद्दों के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी को वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन की राजस्व विभाग के सचिव एस नारायण के साथ बैठक होगी। प्रधान कुलबीर छिल्लर ने कहा कि पटवारियों का धरना वर्तमान सरकार की तानाशाही का सबूत है। गत वर्ष 4 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता भी सफल नहीं हो पाई।
बाढ़डा प्रधान रामभगत ने कहा कि यदि सरकार का यही रूख रहा तो फरवरी के महीने में रबी की फसल की गिरदावरी के कार्य पर भी खतरे के बादल मंडरा जाएंगे और इसका खामियाजा आम जमींदार को भुगतना पड़ेगा। धरने पर मंच संचालन तहसील दादरी उप-प्रधान पवन फौगाट ने किया। इस मौके पर सदर कानूनगो राजेश ढिल्लो, नायब सदर कानूनगो संजय शर्मा, कानूनगो रघबीर, राजेश, अनिल, रविंद्र, जिला सचिव प्रतीक जांघू, सह-सचिव जोगेंद्र कलकल, जिला उप-प्रधान रविंद्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष संजीव श्योराण, कानूनगो रघबीर, अशोक व राजेश आदि मौजूद रहे।